फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shankaracharya name in list of fake saints

अखाड़ा परिषद ने फर्जी संतों की सूची जारी की, शंकराचार्य का नाम होने से मचा बवाल

Thu, 07 Sep 2017 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 07 Sep 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
shankaracharya name in list of fake saints
स्वामी अच्युतानंद

शारदापीठाधीश्वर जगद्गगुरु स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज के प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी की ओर से जारी की गई फर्जी संतों की सूची में स्वामी अच्युतानंद तीर्थ का नाम शामिल करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भूमापीठ की तरह से मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा।  

विज्ञापन


राजेंद्र शर्मा ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को किसी भी संत को फर्जी बताने या संत समाज से निष्कासित करने का कोई भी अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद का गठन कुंभ और अर्द्घकुंभ में मेलों में अखाड़ा न होने के कारण अखाड़ों का स्नानक्रम तय करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन


उन्हें अपने काम से काम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र गिरी सभी अखाड़ों को अध्यक्ष के रूप में स्वीकार भी नहीं है। वे अपने कार्य क्षेत्रों से बाहर जाकर संतों के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंडी स्वामी परंपरा अखाड़ों से भी पुरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

shankaracharya name in list of fake saints
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी

दंडी स्वामी के आचार्य आदि जगद्गगुरु शंकराचार्य ने अखाड़ा बनाया था। उन्होंने कहा कि अखाड़े को किसी भी दंडी स्वामी को फर्जी बताने या बहिष्कृत करने का कोई अधिकार नहीं दिया गया। वैसे भी अखाड़ा परिषद से स्वामी अच्युतानंद तीर्थ को कैसे निष्कासित किए जा सकता है।

क्योंकि वे तो किसी भी अखाड़े के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी अच्युतांनद तीर्थ पहले भी सरकार की ओर से कुुंभ मेले में संतों को दी जाने वाली सुविधाओं का विरोध करते रहे हैं। सरकार को किसी भी संत को कोई सुविधा नहीं देनी चाहिए। भूमा निकेतन आश्रम अपनी तरफ से कुंभ और अर्द्धकुंभ के मेलों में शिविर लगाएगा।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed