फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shankaracharya expressed happiness over the formation of Ram Mandir Trust

राम मंदिर ट्रस्ट गठित होने पर शंकराचार्य ने जताई खुशी, कहा - सदियों पुराना स्वप्न अब होगा पूरा

Wed, 05 Feb 2020 11:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Feb 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya expressed happiness over the formation of Ram Mandir Trust
शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम - फोटो : फाइल फोटो

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से ट्रस्ट गठित करने पर संत समाज ने खुशी जताई है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने उम्मीद जताई है कि अब शीघ्र ही राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। देश वासियों ने सदियों से जो स्वप्न देखा था, उसके पूूरा होने का समय अब आ गया है।

विज्ञापन


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास गठन करने की घोषणा की। केंद्र सरकार के इस फैसले पर हर्ष जताते हुए शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि देश का एक बड़ा स्वप्न अब पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबर ने भगवान राम के जन्म स्थल को तोड़कर जबरन मस्जिद का निर्माण करा दिया था। देश वासियों को वह मस्जिद सैकड़ों वर्षों से चुभ रही थी। सर्वोच्च न्यायालय ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। इससे बेहतर निर्णय और दूसरा नहीं हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशवासी भगवान राम के जन्म स्थल का दर्शन कर सकेंगे

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि देश में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अलग से मस्जिद के लिए भी भूमि का आवंटन किया गया है। रामलला की तमाम भूमि न्यास को लौटा दी गई है।

उन्होेंने इस बात पर खुशी जताई कि ट्रस्ट बनाने के तत्काल बाद उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने भी 67 एकड़ भूमि न्यास को देने की घोषणा कर दी है। देशवासी अब अपने आराध्य भगवान राम के जन्म स्थल का दर्शन कर सकेंगे।

शारदापीठाधीश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि न्यायालय के फैसले और ट्रस्ट गठित होने के बाद अब हिंदू और मुस्लिम अपनी भावनाओं के अनुसार अपने-अपने स्थलों पर निर्माण कर सकेंगे। ऐसा होने पर देश में हिंदू मुस्लिम सद्भाव बना रहेगा। देश में आज कुछ मुद्दों को लेकर माहौल खराब करने के प्रयत्न किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि देश एक बार फिर से मिलजुल कर प्रगति की राह पर चल पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed