फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shanidev effect on zodiac.

शत्रु के घर में शनि का प्रवेश, जानिए प्रभाव

Sat, 01 Nov 2014 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Nov 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
shanidev effect on zodiac.

किस्मत पर असर डालने वाले ग्रहों में सबसे अधिक प्रभावी माने जाने वाले शनिदेव जल्द ही अपने शत्रु मंगल के घर में प्रवेश करने वाले हैं। दो नवंबर से मंगल की राशि मानी जाने वाली वृश्चिक में शनि का प्रवेश होगा।

विज्ञापन


यहां वह ढाई वर्ष यानी 26 जनवरी 2017 तक रहने वाले हैं। शत्रु के घर में शनि का यह वास विभिन्न राशियों वाले व्यक्तियों की किस्मत में बड़ा उलटफेर कर सकता है।
विज्ञापन


ज्योतिर्विदों की मानें तो अलग-अलग राशि पर शनि का अलग असर होगा। कन्या, कर्क, सिंह, मिथुन राशि वालों के लिए यह अवधि खास फलदायी होगी, जबकि मीन, धनु और कुंभ पर मिला-जुला असर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का यह प्रवास सबसे अधिक मुश्किलें पैदा करने वाला होगा। नवग्रह शनि मंदिर के डॉ. आचार्य सुशांत राज बताते हैं कि इस राशि वाले लोगों को शनिदेव को मनाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे।

राशियों पर यह रहेगा प्रभाव

shanidev effect on zodiac.

मेष: इस राशि वालों पर इसका प्रभाव बुरा होगा। खर्चे बढ़ेंगे, संतान संबंधी कष्ट हो सकते हैं।
वृष: वृष राशि वालों के लिए अच्छी खबर है। नई संपत्ति, वाहन आदि खरीदने का योग बनेगा।
मिथुन: सभी दिशाओं से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क: किसी बड़े पद की प्राप्ति होने की संभावना है।
सिंह: मकान और भूमि का सुख बढ़ेगा।
कन्या: कन्या राशि वालों की धार्मिक, विदेश की यात्राओं का योग है।
तुला: वाहन और मकान खरीदने की संभावनाएं हैं।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है।
धनु: स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते हो सकती हैं।
मकर राशि: आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।
कुंभ राशि: लंबी यात्रा में धन खर्च हो सकता है।
मीन: धर्मगुरुओं से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed