फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कलयुग के देवता हैं शनिदेव, इन बातों को जानेंगे तो बन जाएंगे उनके अगाध भक्त

Mon, 24 Jul 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
shani dev is lord of Kalyug
Shani Dev

शनिदेव को ‌सबसे क्रूर देव माना जाता है। जिस कारण लोग इनसे भयभीत रहते हैं। लेकिन अगर आप शनिदेव के बारे में ये बातें जान लेंगे तो आप उनके अगाध भक्त बन जाएंगे।

shani dev is lord of Kalyug
शन‌ि
श्री शनिदेव पूजन अर्चन पर आयोजित धर्म परिचर्चा में शनिदेव की महानता के बारे में बताया गया। श्री गुरु तेग बहादुर मार्ग स्थित धर्म परिचर्चा केंद्र में ज्योतिषाचार्य अजेय शर्मा ने कहा कि श्री शनिदेव का पूजन लाभ व स्वार्थ को लेकर नहीं करना चाहिये। वे न्यायाधीश हैं और सब कुछ कर्म अनुसार देते हैं।

 
shani dev is lord of Kalyug
शन‌ि मंगल
हमें शुभ कर्म करते रहने चाहिए। दुष्कर्मों का फल देर सवेर अवश्य मिलता है। इसलिए लालचवश गलत राह पर नहीं चलना चाहिए। ज्योतिष अजेय शर्मा ने कहा कि शनिदेव भगवान सूर्य व माता छाया (संवर्णा) के पुत्र हैं। शनि क्रूर ग्रह नहीं हैं। कुछ लोगों ने इन्हें बदनाम कर रखा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani dev is lord of Kalyug
शन‌ि
पंडित अजेय शर्मा ने महाराज दशरथ की कथा सुनाई। शनि के आदिदेवता प्रजापिता ब्रह्म और प्रत्यधिदेवता यम हैं। यह एक एक राशि में 30-30 महीने रहते हैं। यह मकर व कुंभ राशि के स्वामी है। इनकी महादशा 19 वर्ष की होती है। इनकी शांति के लिए मृत्युंजय जप, नीलम धारण, काली गाय, भैंस, कस्तूरी व सुवर्ण का दान देना चाहिए। शनिवार को नगर भर में परिक्रमा कर गऊ व गोवंश को भोजन कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।  

 
विज्ञापन
shani dev is lord of Kalyug
शन‌ि
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य बताते हैं कि शनि संस्कृत का शब्द है। शनये कमति स:। इसका अर्थ है, अत्यंत धीमा। शनि की गति की बहुत धीमी है। शनि की गति भले ही धीमी हो पर शनि देव को बहुत की सौम्य देव मान जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed