{"_id":"6403676a204b4fdd8f0acee3","slug":"sgst-teams-raided-28-establishments-in-kashipur-and-jaspur-2023-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: काशीपुर और जसपुर में SGST की टीमों ने 28 प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी, पांच दुकानों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: काशीपुर और जसपुर में SGST की टीमों ने 28 प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी, पांच दुकानों को किया सील
Sat, 04 Mar 2023 09:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:15 PM IST
सार
डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह से बात करने तक छापेमारी जारी थी। बताया जा रहा है कि जीएसटी की 23 टीमों ने अब तक 28 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है।
विज्ञापन
दुकान सील करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर और जसपुर में शनिवार को राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की टीमों ने छापेमारी की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि करीब 23 टीमों ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों में छापा मारा है। फर्जी फर्मों के खिलाफ हुई इस कार्रवारी में करीब 50 से 60 करोड़ की कर चोरी पकड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह से बात करने तक छापेमारी जारी थी। बताया जा रहा है कि जीएसटी की 23 टीमों ने अब तक 28 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। जिसमें 18 एटीएम कार्ड जब्त किए, जो व्यापारियों के बताए जा रहे हैं। पांच दुकानें सील की है। जसपुर लकड़ी मंडी में भी टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान उन दुकानों को सील किया गया है जो व्यापारी दुकाने बंद कर लापता हो गए थे।
विज्ञापन