{"_id":"5ab9f1434f1c1b57408b529f","slug":"sgrr-medical-college-medical-student-protest-fee-increment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेजों में 5 गुना फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ छात्रों ने शुरू किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेजों में 5 गुना फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ छात्रों ने शुरू किया आंदोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Mar 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
medical student protest
- फोटो : amar ujala
मेडिकल कॉलेजों में पांच गुना तक फीस बढ़ोतरी के खिलाफ मंगलवार को देहरादून के एसजीआरआर में एमबीबीएस के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
छात्र धरने पर बैठ गए हैं और फीस बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन और सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। छात्र फीस बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सरकार ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में निजी मेडिकल कॉलेजों को स्टेट कोटे की सीटों पर फीस तय करने का अधिकार दे दिया। छात्रों के अनुसार अब इन कॉलेजों ने मनमानी करते हुए फीस चार से पांच गुना बढ़ा दी है। इसके बाद छात्र परेशान हैं। इसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों पर पड़ा है।
विज्ञापन
इसके अंतर्गत देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी का हिमालयन मेडिकल कॉलेज, एसजीआरआर यूनिवर्सिटी का एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज और सुभारती यूनिवर्सिटी का सुभारती मेडिकल कॉलेज शामिल है। जिन्होंने स्टेट कोटे की फीस बढ़ाई है।