{"_id":"cd2afb67fe149e0199f8723797e8a54d","slug":"sexual-harassment-victim-got-transit-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर सचिव यौन शोषण मामले में पीड़िता को बेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर सचिव यौन शोषण मामले में पीड़िता को बेल
अमर उजाला, देहरादून, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Nov 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के अपर गृह सचिव पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती को कड़कड़डूमा कोर्ट ने ट्रांजिट जमानत दे दी है। युवती ने उत्तराखंड में सक्षम अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए जमानत की मांग की थी।
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव मेहरा ने आरोपी युवती को 25 हजार रुपए के निजी मुचलके और जांच अधिकारी की तसल्ली की शर्त पर दो सप्ताह की ट्रांजिट जमानत दी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
जमानत पर बहस के दौरान युवती के अधिवक्ता अमित साहनी ने कहा कि उनकी मुवक्किल ने सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इससे नाराज होकर संबंधित अधिकारी ने युवती के खिलाफ देहरादून में फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शोषण करने वाला अधिकारी अपर सचिव स्तर का है और उसके दवाब में उत्तराखंड पुलिस युवती को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। जबकि वह देहरादून में सक्षम अधिकारियों के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखना चाहती है।
अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी को जमानत मांगे बिना कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए देहरादून में सक्षम अधिकारी के समक्ष पेश होना चाहिए। आरोपी को जमानत देने पर वह उसका गलत फायदा उठा सकती है।
युवती को ट्रांजिट जमानत
अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद युवती को ट्रांजिट जमानत प्रदान कर दी।
शिमला की रहने वाली इस युवती ने नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तराखंड शासन के गृह विभाग के अपर सचिव जेपी जोशी पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पांडव नगर थाने में 22 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पीड़ित युवती ने उत्तराखंड के एक एसपी देहात के खिलाफ भी धमकाने का आरोप लगाया है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---