फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sexual Assault with Minor Girl near temple Two Youth arrested in champawat

मंदिर में पानी लेने गई 11 साल की बच्ची से दो युवकों ने किया दुराचार, खुद सुनाई अपनी दरिंदगी की कहानी

Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
sexual Assault with Minor Girl near temple Two Youth arrested in champawat
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक नाबालिग से दो लोगों द्वारा दुराचार करने का मामला उजागर हुआ है।आरोप है कि आठ अक्तूबर को 11 साल की बालिका को एक मंदिर में पानी भरने गई थी। उसे अकेले देखकर ये दोनों उसे बहला-फुसला कर जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


घर पहुंच कर पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। मां की तहरीर पर पुलिस ने 9 अक्तूबर की रात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया।  
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने 3/4 पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को हिरासत में लिया

पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने मंगलवार को आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की। बुधवार को अंशुल राय (21) और धीरज राय (23) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से कई साक्ष्य भी एकत्र करने का दावा किया है।

एसओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने दुराचार करना कबूल कर लिया है। महिला सेल की प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को हिरासत में भेजा गया। टीम में दरोगा हेमंत कठैत, देवेंद्र मेहता, राकेश रौकली, अशोक वर्मा, अशोक पुरी, राजेंद्र गिरि, राजेंद्र प्रसाद, प्रीति पांडे और मनोरमा राणा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed