फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sexual assault with Girl, anty arrested, uncle run away

भतीजी से दुष्कर्म की सहयोगी चाची गिरफ्तार, चाचा फरार, सात साल तक किया शोषण

Fri, 10 Jan 2020 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Jan 2020 01:10 PM IST
सार

  • पीड़िता ने शादी के बाद पति के सामने किया था यह खुलासा

विज्ञापन
sexual assault with Girl, anty arrested, uncle run away
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रेमनगर पुलिस ने नाबालिग उम्र में कई साल से भतीजी के दुष्कर्म में सहयोग करने के आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी चाचा अभी फरार है। पीड़िता ने शादी होने के बाद अपने पति के सामने शोषण की इस सच का बयां किया था, तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


प्रेमनगर क्षेत्र की एक युवती ने छह दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया था कि चाचा पिछले सात साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। विरोध करने पर उसे आतंकित किया जाता था। पीड़िता का आरोप था कि चाची को कई बार यह बात बताई थी, लेकिन वो चाचा का ही सहयोग करती थी। चाची धमकी देती थी कि यदि उसने मुंह खोला तो वह आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन


पुलिस तब से विवेचना में जुटी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी चाचा की गिरफ्तारी को घर पर दबिश दी। चाचा तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस सहयोग चाची को गिरफ्तार कर लाई। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र रौतेला ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश चल रही है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अपहरण व दुष्कर्म के दोषी को सात साल कैद 

बच्ची का अपहरण और उससे दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। स्पेशल पॉक्सो जज रमा पांडेय की अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, जिसे अदा न करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा दोषी को भुगतनी होगी। 

शासकीय अधिवक्ता भरत सिंह नेगी ने बताया कि 28 मई 2017 को रायपुर थाना क्षेत्र के डांडा लखौंड क्षेत्र से एक बच्ची गायब हो गई थी। काफी देर तलाश पर जब उसका सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने सूचना थाने को दी। पुलिस ने परिजनों के आरोपों के आधार पर मुन्ना प्रसाद निवासी दीपनगर विहार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।

चार दिन की पड़ताल के बाद पुलिस ने झबरेड़ा से मुन्ना प्रसाद के कब्जे से बच्ची बरामद की। बरामदगी के बाद बच्ची ने बताया कि मुन्ना प्रसाद उसे अपने रिश्तेदार के यहां दिल्ली ले गया था। वहां उसने उससे कई बार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद मजिस्ट्रेटी बयान में भी पीड़िता ने उसके खिलाफ बयान दिए। इस मुकदमे में अभियोजन की ओर से आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। इनमें डीएनए रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस तरह सभी गवाहों और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोषी को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी मुन्ना प्रसाद को अदालत परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ग्रामीणों ने पुलिस के माध्यम से भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन  

देहरादून में बुड्ढी गांव के पास युवती की हत्या करने के आरोपी को क्षेत्रवासियों ने जल्द फांसी दिलाने की मांग की है। इस मामले शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता गांधी पार्क में धरने पर बैठे। उन्होंने दोषियों को सजा देने की मांग रखी। वहीं क्षेत्रवासियों ने बृहस्पतिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने साथ आईएसबीटी चौकी पहुंचकर पुलिस के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। 


गौरतलब है कि शनिवार को बुड्ढी गांव के पास एक युवती का शव मिला था। पहचान छुपाने को उसके चेहरे को भी जलाया गया था। मामले में पुलिस ने उस्मान कुरैशी नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी गुस्सा है। बृहस्पतिवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता आईएसबीटी चौकी पहुंचे और उस्मान को जल्द से जल्द उसे फांसी दिलाए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि ग्रामीण चौकी पहुंचे थे और ज्ञापन देना चाहते थे।
 

चौकी प्रभारी के माध्यम से उन्होंने ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन देने वालों में रतन सिंह चौहान, अजय गुप्ता, आफताब आलम, मुकेश चौहान, अरुण थपलियाल, विजेंद्र, मुकेश कुमार, अनुज आदि शामिल थे। इधर, शाम को अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने  घंटाघर पर कैंडल मार्च भी निकाला। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई सदस्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed