फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual assault scandal run in juna akhara said Golden Baba

गोल्डन बाबा का बयान, आसाराम-राम रहीम से भी बड़ा निकलेगा जूना अखाड़े में यौन शोषण का मामला

Sun, 30 Dec 2018 08:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Dec 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
Sexual assault scandal run in juna akhara said Golden Baba
Golden Baba

जूना अखाड़े के रमता पंच पद से निष्कासित संत गोल्डन बाबा ने कहा कि जूना अखाड़ा बाल संन्यासियों के यौन शोषण का अड्डा है। उन्होंने कहा कि यदि ईमानदारी से इस पूरे प्रकरण की जांच की जाए तो यह आसाराम और राम रहीम प्रकरण से भी बड़ा मामला निकलेगा।  

विज्ञापन


रविवार को दोबारा पत्रकारों से वार्ता करते हुए गोल्डन बाबा ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। जिससे पीड़ित बाल संयासियों को इंसाफ मिल सके। अन्यथा कई और बाल संन्यासी यौन शोषण का शिकार बनते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपने शिष्य के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में न्याय की मांग की तो उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया। अखाड़े के कर्ताधर्ता न्याय करने के बजाय उन पर समझौते का दबाव भी बना रहे हैं लेकिन वे न्याय के लिए किसी भी स्तर तक जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले शिष्य ने पत्रकारों को बताया कि उसके अलावा कई अन्य बाल संन्यासियों के साथ भी यौन शोषण किया गया है। यदि सख्ती से पुलिस अपनी कार्रवाई करे तो कई बाल संन्यासियों के साथ यौन शोषण के कई मामले उजागर होंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि अखाड़े में रहते हुए एक महंत ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। डर की वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

परेशान होकर वह चुपचाप अखाड़ा छोड़कर चला गया। उन्होंने कहा कि अखाड़े के संरक्षक महंत हरिगिरि महाराज पूरे प्रकरण से भलीभांति अवगत हैं। फिर भी वह न्याय करने के बजाय आरोपी महंत को अपना संरक्षण दे रहे हैं। 

आरोपों को अखाड़े ने किया खारिज

पंच दशनाम जूना से निष्कासित गोल्डन बाबा की ओर से जूना अखाड़े के पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को अखाड़े के श्रीमहंतों ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। श्रीमहंतों ने एक संयुक्त बयान प्रेस के लिए जारी कर गोल्डन बाबा पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए उन्हें  श्री 420 ठहराया और उन पर चल रहे 34 मुकदमों की सूची जारी की।

अखाड़े के मुख्य संरक्षक और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि, सभापति श्रीमहंत भागवत पुरी, उपाध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरि, सोहन गिरि, महामंत्री देवानंद सरस्वती और राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्यानंद सरस्वती के हस्ताक्षरों से एक बयान आज जूना अखाड़ा हरिद्वार से जारी किया गया। इस बयान के साथ गोल्डन बाबा उर्फ सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ बिट्टू भगत के विरुद्ध अनेक थानों में दायर 34 मामलों की सूची भी जारी की गई।

श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि कुंभ मेला प्रशासन की ओर से प्रयाग में दिए गए सुरक्षाकर्मी को गोल्डन बाबा जबरन हरिद्वार ले आए। जब सुरक्षाकर्मी ने बाबा से अनुमति दिखाने को कहा तो बाबा ने उसे चोरी के मामले में फंसाने की धमकी दी। सुरक्षाकर्मी ने प्रयाग लौटकर गोल्डन बाबा के खिलाफ कुंभ मेला पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता विद्यानंद सरस्वती ने बताया कि गोल्डन बाबा के मामले विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया था। तब से वे बौखलाकर जूना अखाड़े के पदाधिकारियों के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। 

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि से प्रयाग से दूरभाष पर बताया कि प्रयाग कुंभ मेला पुलिस को गोल्डन बाबा के इतिहास के पूरी जानकारी दे दी गई है। अखाड़े की कार्रवाई और सुरक्षाकर्मी की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट के बाद गोल्डन बाबा हरिद्वार चले गए हैं। वे वहां झूठा दोषारोपण अखाड़े के पदाधिकारियों पर कर रहे हैं। हरिद्वार जूना अखाड़ा भी उनके विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने जा रहा है।

 वहीं गोल्डन बाबा ने अखाड़े की ओर से अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनपर बीस साल पहले जो मुकदमे दर्ज कराए गए थे वे सभी समाप्त हो गए हैं। अखाड़े के संत अब उन्हें बेवजह बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं।   क्योंकि उन्होंने अखाड़े के संतों के खिलाफ पहली बार आवाज उठाई है इसलिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed