फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual Assault cases in haridwar uttarakhand

उत्तराखंड: घर में घुसकर मासूम से दुष्कर्म, वहीं सो रही नाबालिग संग दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 06 Mar 2019 11:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Mar 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault cases in haridwar uttarakhand
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

हरिद्वार जिले में दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास के कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिन्होंने इंसानियत को झकझोर दिया है। बुग्गावाला क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर एक नाबालिग से दुष्कर्म किया। नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपी युवक को परिजनों ने मौके पर ही पकड़ लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रुड़की के खंजरपुर निवासी चिंटू पुत्र राजेंद्र बुग्गावाला क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने मामा के घर पर रहता था। सोमवार रात वह गांव निवासी एक व्यक्ति के घर घुस गया। आरोप है कि युवक ने घर में सो रही व्यक्ति की नाबालिग बच्ची को बुरी नियत से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। नाबालिग के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जाग गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रात में पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। बुग्गावाला एसओ नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि नाबालिग के पिता की तहरीर पर चिंटू के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। साथ ही नाबालिग का अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सो रही नाबालिग किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया

लक्सर क्षेत्र के गांव में घर में सो रही नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी का शोर सुनकर परिजन मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। नाबालिग के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोरी का मेडिकल भी कराया है। किशोरी व आरोपी युवकों के अलग-अलग समुदाय के होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने लक्सर कोतवाली पुलिस को बताया कि सोमवार रात उसकी 16 वर्षीय बेटी अपने मकान की प्रथम मंजिल पर बने कमरे में सोई हुई थी। इसी बीच छत के रास्ते से दो युवक उसकी बेटी के कमरे में घुस गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी का शोर सुनकर परिवार के कई लोग मौके पर आ गए। परिवार वालों को आता देख आरोपी युवक उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए।

मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। परिवार के लोग किशोरी को साथ लेकर लक्सर कोतवाली पहुंच गए तथा घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत पर आरोपियों की तलाश में छापा मारा, लेकिन वह हत्थे नहीं सके। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर शाकिब पुत्र दिल्लू व गालिब पुत्र गुलजार के खिलाफ पोक्सो व दुष्कर्म के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार 

किशोरी से दुष्कर्म मामले में कनखल पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।  तीन दिन पूर्व कनखल क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप था कि कुछ दिन बाद दोस्त धर्मवीर पुत्र राम सिंह के साथ मिलकर भी उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। बेटी की तबियत खराब होने पर जब उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया तो पता चला था कि वह पांच माह की गर्भवती है।

तब मामले की हकीकत पता चली थी। आरोप था कि बेटी को इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। आरोपी राजेश और उसके परिजन ने क्षेत्र के आमजन के दबाव डालने पर उसकी बेटी को अपना लिया था और बालिग होने पर शादी कर लेने का भरोसा भी दिलाया था। दिसंबर में प्रसव पीड़ा होने पर आरोपी राजेश और उसके परिजन उसकी बेटी को महिला अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन फिर वे उसकी बेटी को छोड़कर चले गए थे। उस दौरान उसकी बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। एसओ कनखल हरिओमराज चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

मंगलौर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित बच्ची का रिश्तेदार है। नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति की सात साल की मासूम बेटी के साथ एक शख्स ने दुष्कर्म किया था। मासूम को घायलावस्था में ऋषिकेश एम्स में ले जाया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है। 

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ की घटना को अंजाम देने वाला कोई पारिवारिक व्यक्ति ही है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को झबरेड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया,  पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 

प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी बच्ची का रिश्तेदार है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मदरसे से छुट्टी हो जाने के बाद बच्ची को बाइक पर अपने साथ लिब्बरहेडी के जंगल में ले गया था। बाद में बदहवास हालत में उसके घर के पास छोड़ गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई आमिर खान, एसआई शहजाद अली, एसआई रेखा पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed