{"_id":"5fa803c28ebc3e9b9a4fb5a2","slug":"sexual-assault-accused-bjp-mla-mahesh-negi-also-stay-in-nainital-guest-house-with-victim-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक नेगी प्रकरण: नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में भी ठहरे थे विधायक महेश नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक नेगी प्रकरण: नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में भी ठहरे थे विधायक महेश नेगी
Sun, 08 Nov 2020 08:14 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Nov 2020 08:14 PM IST
सार
- देहरादून की एसआईएस शाखा कर रही है नेहरू कॉलोनी में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे की जांच
- विधायक पर एक महिला ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कई जगहों पर कर चुकी है जांच
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म के आरोपी द्वारहाट विधायक राज्य अतिथि गृह नैनीताल के रूम नंबर 24 में भी ठहरे थे। उनकी यह एंट्री चार जून 2019 की मिली है। बताया जा रहा है कि इस जगह और तिथि का जिक्र महिला ने अपने आरोपों में किया है। इससे पहले पुलिस मसूरी और दिल्ली में भी जगहों और तारीखों की तस्दीक के लिए पहुंची थी। वर्तमान में विधायक ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे हासिल किया हुआ है।
विज्ञापन
द्वारहाट के विधायक महेश नेगी के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके बाद महिला कोर्ट पहुंची तो कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए। इस पर गत पांच सितंबर को महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच डीआईजी ने एसआईएस शाखा को सौंपी है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि विधायक उसे लेकर देश के कई कोनों में गए थे। वहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच उसकी एक बेटी भी हुई। महिला का तो यहां तक कहना है कि इसका उसने महेश नेगी के डीएनए के साथ मिलान कराया था, जिसमें नेगी ही उसके जैविक पिता हैं। पुलिस इस मामले में हर उस जगह पर जाकर तस्दीक कर रही है, जिनका महिला ने अपनी तहरीर में जिक्र किया था। पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक राज्य अतिथि गृह नैनीताल में विधायक 360 रुपये चुकाकर चार जून 2019 से पांच जून 2019 तक रुके थे।
विज्ञापन
विधायक के घर भी हुई जांच, आज बिनसर जाएगी पुलिस
बताया जा रहा है कि पुलिस विधायक के द्वारहाट वाले घर भी जांच के लिए पहुंची थी। महिला ने विधायक के घर का भी जिक्र अपने आरोपों में किया है। पुलिस सोमवार को बिनसर जाएगी। इससे पहले पुलिस देहरादून के विधायक हॉस्टल में भी पड़ताल कर चुकी है।