फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Severe shortage of drinking water in many areas of Doon

दून में न तो लोगों को न खेतों को मिल पा रहा पर्याप्त पानी

Thu, 08 Jul 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Severe shortage of drinking water in many areas of Doon
दून के कई इलाकों में लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। जलसंस्थान और जल निगम को कई क्षेत्रों में सिचाईं विभाग के ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। इससे न तो लोगों को पर्याप्त पानी मिल पा रहा है और न ही खेतों को। ऐसे में आम लोगों के साथ ही किसानों में भी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

दरअसल, दून के कई मोहल्ले, कॉलोनियां, गांव ऐसे हैं, जहां गर्मियों में हर साल पानी की किल्लत हो जाती है। जहां किल्लत नहीं है, वहां भी मानकों के हिसाब से लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हर साल जल संस्थान किल्लत वाले इलाकों के लिए कार्ययोजना तैयार करता है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वर्तमान में भी शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। रायपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के साथ ही शहरी क्षेत्र के खुड़बुड़ा, प्रेमनगर, हॉपटाउन, आरकेडिया के कई क्षेत्र पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां जल निगम और जल संस्थान की ओर से सिचाईं विभाग के ट्यूबवेलों से पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दून में बारिश भी न के बराबर हो रही है। जबकि, इस समय खेतों में सिचाईं की जानी है। ऐसे में किसानों के सामने खेतों को सींचना चुनौती साबित हो रहा है।
विज्ञापन

डिमांड ज्यादा होने के कारण कुछ क्षेत्रों में दिक्कत है। साथ ही लोड अधिक पड़ने के कारण ट्यूबवेलों में भी कुछ जगह खराबी है। इसको ठीक कराया जा रहा है। डिमांड के हिसाब से ही सिचाईं ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीसी रमोला, ईई, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed