फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seventy-year old man is sitting on satyagraha 

100 दिन से सत्याग्रह पर बैठे हैं 70 साल के बुजुर्ग, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

Tue, 09 May 2017 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली 
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली  Updated Tue, 09 May 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
Seventy-year old man is sitting on satyagraha 

प‌िछले सौ द‌िनों से ये नेता उपवास पर बैठे हैं। स्वास्थ्य टीम रोजाना उनकी जांच भी कर रही है। लेक‌िन उनके उपवास की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

विज्ञापन


उपवास पर बैठे ओम प्रकाश डंगवाल का स्वास्थ्य टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में उनका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। सर्वोदय नेता और कश्मीर शांति मिशन के संयोजक डगवाल विश्व शांति, सद्भाव और आंतकवाद के खात्मे के लिए सर्वोदय कुटिया भाटगांव में उपवास पर बैठे हैं।  
विज्ञापन


सर्वोदय नेता और कश्मीर शांति मिशन के संयोजक 70 वर्षीय ओम प्रकाश डंगवाल विश्व शान्ति ,सद्भाव और आतंकवाद खात्मे के लिए 15 वर्षों से सर्वोदय मिशन के तहत  पाकिस्तान से सटे कश्मीर के गांवों के लोगों को विश्व शांति सद्भाव के लिए जागरूक कर पद यात्रा चला रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के लोगों को कर रहे जागरूक

Seventy-year old man is sitting on satyagraha 

मिशन के तहत वे भाटगांव में भिलंग सर्वोदय कुटिया में 100 दिनों से सत्याग्रह पर बैठे है। डंगवाल ने बताया कि उपवास के कारण उनके शरीर में कमजोरी आ गई है।

बार-बार चक्कर आ रहे है। मंगलवार को पिलखी अस्पताल से डा.अनुभव कुड़ियाल, फार्मेसिस्ट विनोद उनियाल, कुंदन लाल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भाटगांव पहुंचे। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के प्रभारी अधिकारी डा.श्याम विजय ने बताया कि जांच में डंगवाल का स्वास्थ्य सामान्य मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed