फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seventh pay Commission 20 new municipal corporations will also get

उत्तराखंड: 20 नए नगर निकायों को भी सातवें वेतनमान का तोहफा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Fri, 24 Nov 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Nov 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
seventh pay Commission 20 new municipal corporations will also get

नगर निकाय कार्मिकों के साथ सरकार ने सातवें वेतनमान के मसले को सुलझा लिया है। 20 नए नगर निकायों के कार्मिकों को भी अब सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। इन निकायों का ढांचा खड़ा न होने के कारण वहां से आने वाले प्रस्तावों को लेकर दिक्कत थी।

विज्ञापन


सरकार ने जिला प्रशासन के मार्फत प्रस्ताव मंगवाकर इन निकायों के कार्मिकों के लिए भी बढे़ हुए वेतन के रास्ते खोल दिए। कैबिनेट के फैसले के अनुपालन में अब 92 नगर निकायों को सातवें वेतनमान का लाभ मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दून नगर निगम के मेयर विनोद चमोली की मौजूदगी में इस मामले में बृहस्पतिवार को बैठक की। बाद में प्रेस कांफ्रेंस में शहरी विकास मंत्री ने 20 नए नगर निकायों के कार्मिकों को भी सातवें वेतनमान का लाभ देने के फैसले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब सिर्फ शासनादेश की औपचारिकता बची है। इस फैसले पर जीओ के लिए शाम तक सचिवालय में कसरत चलती रही। हालांकि देर शाम अपर सचिव शहरी विकास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जीओ जल्द जारी कर दिया जाएगा।

इन नगर निकायों की खुली राह

seventh pay Commission 20 new municipal corporations will also get

इन नगर निकायों की खुली राह
-नौगांव, घनसाली, गजा, लंबगांव, सतपुली, चमियाला, थराली, पीपलकोटी, पोखरी, शिवालिकनगर, पिरान कलियर, भगवानपुर, सेलाकुई, रानीखेत, भतरौजखाल, भिकियासैंण, बनबसा, बेरीनाग, गूलरभोज, नानकमत्ता।

निकायों के संबंध में ये भी खास
-अब तक सीमा विस्तार की 29 अधिसूचना जारी हो चुकी हैं।
- 46 नगर निकायों में परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जल्द।
- दून और हल्द्वानी के सीमा विस्तार प्रस्ताव पर हो रहा संशोधन।
-शिवालिकनगर और लालकुआं का भी होगा सीमा विस्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed