फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seven year of modi government : uttarakhand mla, mp, and leader does seva karya in village today

मोदी सरकार के सात साल : उत्तराखंड में भाजपा का सेवा अभियान, रक्तदान शिविर लगाए, जरूरतमंद को दी राहत सामग्री बांटी

Sun, 30 May 2021 11:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 30 May 2021 11:41 PM IST
सार

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तीन विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में सेवा कार्यों में भाग लिया।

विज्ञापन
seven year of modi government : uttarakhand mla, mp, and leader does seva karya in village today
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा ने प्रदेश के गांवों में कोरोना नियंत्रण एवं पर प्रभावितों की मदद के लिए सेवा ही संगठन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में भाजपा के सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांवों में सेवा कार्य किए। युवा मोर्चा के सहयोग से कहीं रक्तदान शिविर आयोजित हुए तो कहीं जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर, राशन किट और अन्य सामान भी बांटे गए।

विज्ञापन


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रतीतनगर वाल्मीकि बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने एवं हरिद्वार में दुष्यंत व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कलियर के भौरी गांव सहित हरिद्वार विधानसभा के कई स्थानों राहत सामग्री का वितरित की।
विज्ञापन


इस अवसर पर गौतम ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए संगठन अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इस बारे में कुछ भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं लेकिन लोगों को उन पर ध्यान न देकर दो गज की दूरी है जरूरी, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करना है। कोरोना संक्रमण से बचाव का यही एकमात्र उपाय है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सेवा कार्यों की बूथ स्तर तक आम लोगों तक पहुंच रही और कोरोना के खिलाफ उसके अस्तित्व मिटने तक जंग जारी रहेगी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के जीआरडीडी एकेडमी में आयोजित रक्तदान शिविर में, सांसद अजय भट्ट हल्द्वानी, रामनगर, कोटाबाग, सांसद अजय टम्टा अपनी लोकसभा के बजेटी गांव में, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल हरिद्वार जिले के भगवानपुर व रुड़की विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला विधानसभा के नवादा व रानीपोखरी में आयोजित रक्तदान शिविर में सेवा कार्यों में शामिल हुए।

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी थानो गांव में, सुरेश भट्ट ने रायपुर के ननूरखेड़ा व धर्मपुर के सरला एकेडमी में रक्तदान शिविर में, कुलदीप कुमार ने विकासनगर विधानसभा के बरोटीवाला, लक्ष्मीपुर व हरबर्टपुर वैरागीवाला में आयोजित रक्तदान शिविर व सेवा के कार्यक्रम में जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की। 

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की थपथपाई पीठ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को बीजापुर सेफ हाउस से पौड़ी व अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं से किया वर्चुअली संवाद किया। आज उन्होंने कोविड की स्थितियों के बारे में वर्चुअली जानकारियां ली। सेवा ही संगठन पार्ट-2 कार्यक्रम के के तहत महामारी में मदद कर रहे कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। कोरोना के हालात भी नियंत्रित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड वैश्विक महामारी है।

इसके खिलाफ सभी संगठित हो कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में पिछले दिनों के अपेक्षा अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। प्रदेश में चल रहे कोविड कर्फ्यू के साथ ही गाइडलाइन का भी लोगों ने पालन किया। इसी का नतीजा है कि आज हम बेहतर स्थिति में आए हैं। प्रदेश में डेढ़ गुना से अधिक टेस्टिंग हो रही है ताकि बीमारी का समय रहते पता चल सके। इसके लिए शहरों से लेकर गांवों तक किसी को भी कोई परेशानी न हो सरकार ने इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं की हैं। गांवों में चिकित्सकीय टीमें काम कर रही हैं। वहां दवा से लेकर राशन तक की व्यवस्था की गई है। 
 
युवा मोर्चा ने लगाए 35 रक्तदान शिविर 
सेवा ही संगठन अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पिछले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में 35 रक्तदान शिविर लगाए। जिनमें 2534 युवाओं ने 1932 यूनिट ब्लड दिया। मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल के मुताबिक, रक्तदान अभियान कार्यक्रम प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान को बनाया गया था। एक जून से युवा मोर्चा गांव गांव में जन जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed