फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven tractor trolley seized in illegal mining

Dehradun News: अवैध खनन में सात ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

Sun, 16 Apr 2023 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Seven tractor trolley seized in illegal mining
खननकारी अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे हैं। मौका पाते ही यमुना नदी में अवैध खनन कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात्रि को यमुना नदी में जगह-जगह छापामारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन से भरी सात ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के कड़े निर्देश जारी किए हुए हैं। बावड़ी मेले में पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगने की वजह से बीते दो दिनों से यमुना नदी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। जिसे लेकर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बाजार चौकी प्रभारी विवेक भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने यमुना नदी पुल नंबर-एक के पास घेराबंदी शुरू की। पुलिस टीम को देख यमुना में खनन के लिए उतरे वाहनों में अफरा तरफी मच गई। पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर सात ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया। जबकि कई वाहन अंधेरा का फायदा उठाकर नदी पार कर हिमाचल की सीमा में भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन की रिपोर्ट तैयार कर जुर्माने के लिए तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। अवैध खनन पर प्रभारी रोक लगाने के लिए सभी चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल्हाल बॉर्डर पर भी हिमाचल की ओर से आने वाले खनन से भरे वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल से आने वाले उपखनिज धुली बजरी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article