फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven inspectors of Doon Haridwar climbed the mountain, were also transferred from the headquarters

दून हरिद्वार के सात इंस्पेक्टर पहाड़ चढ़े, मुख्यालय से भी हुए ट्रांसफर

Thu, 23 Jun 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seven inspectors of Doon Haridwar climbed the mountain, were also transferred from the headquarters
मैदानी जनपदों में निर्धारित तैनाती की समय सीमा पार कर चुके सात इंस्पेक्टरों को पहाड़ भेजा गया है। सातों हरिद्वार और देहरादून जनपद में तैनात थे। इनके अलावा पुलिस मुख्यालय ने भी विभिन्न अनुभागों में तैनात और अनुकंपा के आधार पर 11 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। इसके बाद देहरादून जिले की विकासनगर, ऋषिकेश और नेहरू कॉलोनी कोतवालियां खाली हो गई हैं।
विज्ञापन

डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने इंस्पेक्टर कैलाश चंद भट्ट को देहरादून से चमोली ट्रांसफर किया है। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी को पौड़ी गढ़वाल, चंद्र चंद्राकर नैथानी को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, कुंदन सिंह राणा को हरिद्वार से टिहरी गढ़वाल, प्रदीप सिंह बिष्ट को देहरादून से उत्तरकाशी, महेश जोशी को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग और विकासनगर कोतवाल रविंद्र शाह को चमोली ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस मुख्यालय ने सीआईडी में तैनात मदन सिंह बिष्ट को गढ़वाल परिक्षेत्र, विजिलेंस में तैनात विभा वर्मा को पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर किया है। इंस्पेक्टर पवन स्वरूप को सीआईडी खंड हल्द्वानी से कुमाऊं रेंज, संजय कुमार पांडेय को चंपावत से सीआईडी, किरन असवाल को देहरादून से विजिलेंस, श्याम सिंह रावत को ऊधमसिंह नगर से सीआईडी, ज्योति चौहान को पुलिस मुख्यालय से विजिलेंस, भारत सिंह को सीआईडी से कुमाऊं रेंज, प्रदीप चौहान को देहरादून से सीआईडी, अमर चंद शर्मा को हरिद्वार से सीआईडी, श्यामलाल विश्वकर्मा को पिथौरागढ़ से सीआईडी और नीलम रावत को विजिलेंस से गढ़वाल रेंज कार्यालय ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed