फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven district education and training institutes declared accessible two months ago are now inaccessible

Uttarakhand: शिक्षा विभाग के कारनामें...दो माह पहले सुगम घोषित सात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अब दुर्गम

Tue, 11 Jun 2024 12:19 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Jun 2024 12:19 PM IST
सार

तबादला एक्ट के तहत 10 जून तक विभागों को तबादला आदेश करने थे, लेकिन राज्य में चुनाव आचार संहिता की वजह से शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में अब तक तबादलों के आदेश नहीं हुए।

विज्ञापन
Seven district education and training institutes declared accessible two months ago are now inaccessible
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

शिक्षा विभाग के कारनामें भी अजब-गजब हैं। विभाग ने शिक्षक-कर्मचारियों के तबादलों के लिए जिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को दो महीने पहले सुगम घोषित किया था, शिक्षकों के तबादलों की तिथि नजदीक आते ही उनमें से सात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को दुर्गम क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है। दूरस्थ क्षेत्रों में तबादलों से बचने के लिए कोटिकरण में यह बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

प्रदेश में इन दिनों शिक्षक-कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया चल रही है। तबादला एक्ट के तहत 10 जून तक विभागों को तबादला आदेश करने थे, लेकिन राज्य में चुनाव आचार संहिता की वजह से शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में अब तक तबादलों के आदेश नहीं हुए। विभाग सुगम, दुर्गम क्षेत्र के कोटिकरण एवं तबादलों के लिए पात्र शिक्षक-कर्मचारियों की सूची तैयार करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


इस बीच शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के कोटिकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में गठित समिति ने राज्य के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों का कोटिकरण किया। कोटिकरण के बाद समिति ने 20 अप्रैल 2024 को सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को सुगम घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, निकट के माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी को देखते हुए सभी डायट सुगम घोषित किए गए हैं, लेकिन शिक्षा महानिदेशक ने 10 जून 2024 को आदेश जारी कर वर्ष 2024 में किए गए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के कोटिकरण को रद्द कर दिया। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इससे पैदा होने वाली विसंगतियों को देखते हुए वर्ष 2024 के कोटिकरण को रद्द किया गया है। सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में वर्ष 2022 में तय कोटिकरण ही लागू होगा।

ये सुगम संस्थान फिर हो गए दुर्गम

शिक्षा महानिदेशक के इस आदेश से दो महीने पहले सुगम घोषित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट (उत्तरकाशी), जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव (पौड़ी गढ़वाल), गौचर (चमोली), रतूड़ा (रुद्रप्रयाग), डीडीहाट (पिथौरागढ़), लोहाघाट (चंपावत) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर दुर्गम हो गए हैं।

कोटिकरण के लिए गठित समिति में ये थे शामिल

इस साल वर्ष अप्रैल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के कोटिकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में जो समिति गठित की गई थी, उसमें अपर निदेशक एससीईआरटी अजय नौडियाल, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ.मुकुल कुमार सती, उप निदेशक सीपी रतूड़ी, एमआईएस प्रभारी मुकेश बहुगुणा शामिल थे।

दुर्गम और अतिदुर्गम में कार्यरत शिक्षकों के साथ है अन्याय

सुगम घोषित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को दुर्गम में शामिल करने को कुछ शिक्षकों ने दूरस्थ क्षेत्रों के शिक्षकों के साथ अन्याय बताया है। शिक्षकों का कहना है कि सुगम क्षेत्र यदि दुर्गम घोषित किए जाते रहे तो अति दुर्गम क्षेत्रों के शिक्षक कभी सुगम में नहीं आ पाएंगे।

ये भी पढ़ें...Haridwar: दिल्ली की कार ने ठेली वालों को मारी टक्कर, जमकर मचाया उत्पात, पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी, एक फरार

तबादला एक्ट भी दरकिनार

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के अनुसार हर साल कार्यस्थल का कोटिकरण होगा, लेकिन शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के लिए वर्ष 2022 के कोटिकरण को लागू किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed