फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   set top box installation in uttarakhand.

लगवाएं सेट टॉप बॉक्स वरना TV हो जाएगा डब्बा

Tue, 29 Dec 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Dec 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
set top box installation in uttarakhand.

डब्बा है डब्बा अंकल का टीवी डब्बा... कुछ याद आया। नहीं आया तो तीन दिन बाद आ जाएगा।

विज्ञापन


आप कहेंगे पहेलियां न बुझाओ साफ-साफ बताओ... अरे भइया 31 दिसंबर तक जिन लोगों ने सेट टॉप बॉक्स नहीं लगवाया उनके यहां केबल कनेक्शन बंद हो जाएगा। फिर कहां देखेंगे उड़ान की चकोर की शैतानियां, इश्क का रंग सफेद की धानी, सिया के राम, सुमित संभाल लेगा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा से लेकर यह फेहरिस्त काफी लंबी है। अब भी तीन दिन हैं वरना लाइफ ओके की भाबी जी भी आपकी बात पर नहीं कहेंगी ‘सही पकड़े हैं’।

देश में सभी केबल कनेक्शनधारियों के लिए सेट टॉप बॉक्स लगवाना जरूरी हो गया है। कई राज्यों में तो शत प्रतिशत कनेक्शन अपडेट हो चुके हैं। पर उत्तराखंड की राजधानी दून में भी यह प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही है। कई बार तो उपभोक्ता और केबल ऑपरेटरों में इसको लेकर मारपीट तक की नौबत तक आ चुकी है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना था कि तय समय से पहले उन्हें परेशान नहीं किया जा सकता है। 31 दिसंबर भी करीब है, अब किसी का कोई बहाना नहीं चलेगा। अगर आपके कनेक्शन पर सेट टॉप बॉक्स नहीं लगा होगा, तो टीवी बंद हो जाएगा। टीवी पर मनोरंजन से लेकर न्यूज चैनल तक नहीं दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक मनोरंजन कर आयुक्त वीपी रावत ने बताया कि शहर में कुल 40 हजार केबल कनेक्शन धारक है। इनमें से 30 हजार ने सेट टॉप बॉक्स लगवा लिए हैं। जबकि 10 हजार अभी बाकी है। बचे हुए कनेक्शन धारकों को विज्ञापन और केबल ऑपरेटरों से कॉल कराकर सेट टॉप बॉक्स लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हालांकि तीन दिन में 10 हजार लोगों केयहां सेट टॉप बॉक्स लगवाना विभाग के लिए चुनौती बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed