{"_id":"9afcf35612bf0ad7cbdb3bbbe203ca88","slug":"service-tax-increase-rate-of-milk-and-vegetables-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से दूध, सब्जी की सप्लाई पड़ेगी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से दूध, सब्जी की सप्लाई पड़ेगी महंगी
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से दूध, सब्जी की सप्लाई महंगी पड़ने वाली है। सर्विस टैक्स का सभी वाहनों से मंगाए जाने वाले माल के लिए एक ही स्लैब 30 प्रतिशत तय किए जाने से यह मुश्किल होने वाली है।
विज्ञापन
दरअसल अभी तक ट्रक से मंगाए जाने वाले कुल माल के 25 प्रतिशत पर टैक्स लगता है, लेकिन नए कदम से इसका दायरा 30 प्रतिशत तक बढ़ा जाएगा। पांच फीसदी और अधिक पर टैक्स चुकाना पड़ेगा। अंतत: इसके शिकार ग्राहक ही होंगे।
विज्ञापन
सर्विस टैक्स की दर हाल ही में केंद्र के आम बजट में बढ़ाई गई है। इसे 12.36 प्रतिशत से 1.64 फीसदी बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया गया है।
नोटिफिकेशन के बाद नई दर लागू हो जाएगी। दून में अधिकांश दूध और इससे बने खाद्य पदार्र्थों की सप्लाई आस-पास के क्षेत्रों मसलन हरिद्वार, भगवानपुर, सहारनपुर आदि क्षेत्रों से है। दाल, सब्जी भी दूसरे इलाकों से यहां पहुंचता है।
विज्ञापन
केंद्रीय उत्पाद, सीमा शुल्क एवं सेवा कर अधीक्षक तापस चक्रवर्ती के अनुसार अभी तक की व्यवस्था केतहतट्रेन से लाए जा रहे माल के 30 प्रतिशत पर ही सर्विस टैक्स देना पड़ता है, लिहाजा स्लैब बदलने से इसमें कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। अन्य किसी वाहन से लाए जाने वाले माल के 40 फीसदी सर्विस टैक्स पड़ रहा था। वह जरूर सस्ता होगा।