फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Servant couple blew cash and jewelry from doctor's house

नौकर दंपति ने डॉक्टर के घर से उड़ाए नगदी व जेवर

Mon, 22 Nov 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Servant couple blew cash and jewelry from doctor's house
देहरादून। डॉक्टर के घर काम करने वाले दंपती ने आठ लाख रुपये और नगदी चोरी कर लिए। दोनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। डॉक्टर की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डॉ. राहुल अवस्थी शिवालिक एमरॉल्ड सोसाइटी में रहते हैं। उनका सुभाष रोड पर नाइस नाम से अस्पताल भी है। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। दोनों अस्पताल आते हैं तो घर में बच्चों की देखभाल को कोई नहीं रहता था। इसी साल अगस्त में उन्होंने एक एजेंसी के माध्यम से अमर लाल व बालेश्वरी उर्फ आशा नाम के दंपति को काम काज के लिए रख लिया। दोनों को 16 हजार रुपये वेतन देने लगे। इस बीच गत दो नवंबर को वह अपने घर आए तो दोनों पति-पत्नी उनके बच्चों के साथ घर में मौजूद थे।
विज्ञापन

डॉक्टर दंपती के घर पर आते ही दोनों सर्वेंट क्वार्टर में जाने लगे लेकिन देखा कि उन्होंने खाना नहीं बनाया था। पूछने पर उन्होंने कहा कि आशा की तबीयत खराब है। अगले दिन वह काम पर आए और कहने लगे कि यहां पर काम ज्यादा है इसलिए वह दूसरे लोगों को इंतजाम कर लें। अगले दिन वह बिना बताए वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने अपने लॉकर देखे तो पता चला कि वहां से आठ लाख रुपये और करीब एक लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए हैं। लॉकर बंद था। ऐसे में संदेह है कि दोनों ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी आते जाते देखा गया है। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि डॉ. अवस्थी की शिकायत पर आशा और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन दोनों के फोन बंद हैं। जिस एजेंसी के माध्यम से वह काम पर आए थे उससे भी पता किया जा रहा है।

जाते जाते पड़ोसी के नौकर को दी बख्शीश
डॉ. अवस्थी का कहना है कि इस दौरान उन्होंने देखा था कि आशा ने एक नया स्मार्ट फोन लिया था। यही नहीं एक मोटरसाइकिल भी खरीदी थी लेकिन उस वक्त उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि यह सब उनके पास कहां से आ रहा है। दीपावली पर जब उन्होंने पड़ोसी के नौकर से बात की तो उसने बताया कि उनके नौकर तो उसे भी 500 रुपये की बख्शीश देकर गया है। ऐसे में अंदेशा यही है कि उन्होंने काफी समय पहले ही पैसा चोरी कर लिया था। यह पैसा उन्होंने अपने पिता के इलाज के लिए घर में रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed