फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sensation spread due to the noise of kidnapping of three

Dehradun News: दिनदहाड़े तीन बच्चों के अपहरण के शोर से फैली सनसनी

Thu, 11 Apr 2024 03:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Sensation spread due to the noise of kidnapping of three
प्रेमनगर में एक महिला ने दिनदहाड़े तीन बच्चों का अपहरण होने का शोर मचाया तो पूरे बाजार में सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस हरकत में आई और दुकानों में लगे सीसीटीवी खंगाले जाने लगे। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। एक घंटे की अफरातफरी के बाद तीनों बच्चे एक स्कूल से पास सुरक्षित मिल गए। बच्चों को स्कूटी पर बिठाकर ले जाने वाली महिला को पुलिस ने जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


मामला बुधवार सुबह करीब 11 बजे का है। प्रेम नगर निवासी सुनीता का चार साल का बेटा अक्षित नन्हीं दुनिया स्कूल में पढ़ता है। महिला स्कूल से बच्चे को लेकर अपने घर जा रही थी। उसके साथ दो अन्य बच्चे भी थे। बताया जा रहा है कि उसी दौरान स्कूटी सवार एक महिला आई और सुनीता को कहने लगी कि पास में विद्या भारती स्कूल है और वहां वह इन बच्चों को नि:शुल्क दाखिला करा देगी। इसके बाद महिला ने तीनों बच्चों को स्कूटी पर बैठा लिया और यह कहते हुए चली गई कि आप पीछे-पीछे स्कूल आ जाओ, मैं इन्हें वहीं लेकर जा रही हूंं। स्कूटी सवार महिला तीनों बच्चों को ले जाने लगी तो सुनीता को कुछ गड़बड़ लगी और उसने अपहरण का शोर मचा दिया। ये सुनते ही मौके पर लोग एकत्र होने लगे, लेकिन जब तक लोग महिला को पकड़ पाते तब तक वह तीनों बच्चों को लेकर दूर जा चुकी थी। अपहरण का शोर सुनते ही आस-पास के व्यापारी भी इकट्ठा होने लगे। महिला समेत कई लोग प्रेमनगर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

तीन बच्चों के अगवा होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने संदेश फ्लैश कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से महिला की पहचान करने की कोशिश की। उसके बाद पुलिस बाल भारती स्कूल भी पहुंची। पुलिस को स्कूल वालों ने बताया कि महिला बैंक में काम करती है और उसके बच्चे भी स्कूल में पढ़ते हैं। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीनों बच्चे नन्हीं दुनिया स्कूल के सामने खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पुलिस ने महिला की शिनाख्त करके उसको भी थाने में बुलवा लिया। यहां आरोपी महिला ने कहा कि उसका उद्देश्य गलत नहीं था और वह माफी मांगने लगी। बाद में परिजनों ने महिला के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया। इस पर महिला को चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ने कहा, यह सब गलतफहमी में हुआ है।


एक घंटा तक रही अफरातफरी
तीन बच्चों के कथित अपहरण से पुलिस-परिजनों की सांस अटक गई। 11.30 बजे महिला बच्चों को ले गई थी और करीब 12.30 बजे बच्चे मिल गए। इस एक घंटे के अंतराल में दून पुलिस में तीनों बच्चों की सुरक्षित बरामदगी को लेकर हड़कंप मचा रहा। बच्चों के परिजनों भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed