फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sensation killing of sales girl working in mobile shop in Kashipur

काशीपुर: मोबाइल शॉप में कार्यरत सेल्स गर्ल की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

Sat, 19 Oct 2019 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Oct 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Sensation killing of sales girl working in mobile shop in Kashipur
घटना की जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के काशीपुर में गिरिताल रोड स्थित मोबाइल शोरूम पर कार्यरत सेल्स गर्ल की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शोरूम से डेढ़ लाख कीमत के 11 मोबाइल भी गायब बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शोरूम स्वामी की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी मनीष चावला 15 साल पहले काशीपुर आकर बस गए। उन्होंने गिरिताल कॉलोनी में घर बनाया है। बाजपुर रोड पर पांडे ट्रेवलर्स के नाम से उनक ा ट्रांसपोर्ट का काम है। एक वर्ष पूर्व मनीष ने गिरिताल में ही द मोबाइल वर्ल्ड भूमिका इंटरप्राइजेज नाम से मोबाइल का शोरूम भी खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पौड़ी तहसील धुमाकोट के ग्राम दिगौलीखाल निवासी पिंकी रावत (22) पुत्री मनोज रावत तीन माह से इस शोरूम में काम कर रही थी। वह मानपुर रोड पर आरके पुरम कॉलोनी में चंदन सिंह के मकान में अपने भाई प्रवीण रावत के साथ किराए पर रहती थी। 

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मनीष चावला ने पुलिस को सूचना दी कि शोरूम में सेल्स गर्ल पिंकी की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना पर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ मनोज ठाकुर, ट्रेनी सीओ अमित कुमार, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह आदि पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। शोरूम के स्टोर रूम में सेल्स गर्ल का शव पड़ा था। काउंटर और फर्श पर खून के निशान थे।

शोरूम स्वामी मनीष ने पुलिस को बताया कि करीब 11:45 बजे पिंकी ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान पर कोई ग्राहक आया है और पॉवर बैंक का रेट पूछ रहा है। इस पर उन्होंने पावर बैंक का रेट बताते हुए कुछ ही देर में शोरूम पहुंचने की बात कही।

वारदात के वक्त पिंकी दुकान पर अकेले थी। करीब 20 मिनट बाद जब वह दुकान में पहुंचे तो पिंकी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शोरूम से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के 11 मोबाइल भी गायब थे। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि इस वारदात का उद्देश्य लूट या कोई और रंजिश लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed