फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Senior women cricket team Trials will begin from 25th September in uttarakhand

उत्तराखंड: सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए 25 सितंबर से शुरू होंगे ट्रायल

Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Senior women cricket team Trials will begin from 25th September in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

क्रिकेट के मैदान पर बेटों के दम दिखाने के बाद अब बेटियों की बारी है। बीसीसीआई की पूर्ण मान्यता मिलने के बाद पहली बार चुनी जा रही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की सीनियर महिला टीम के चयन के लिए 25 सितंबर से ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो रही है। 

विज्ञापन


प्रदेश में इन दिनों सीएयू की विभिन्न वर्गों की टीम के चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया चल रही है। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सीनियर टीम चुनी जा चुकी है। अंडर-19 और अंडर-16 में चयन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


अब सीएयू ने सीनियर महिला टीम के चयन के लिए ट्रायल पर माथापच्ची शुरू कर दी है। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि 25 सितंबर से ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी। अगले कुछ दिनों में इसके लिए स्थान तय किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल को नहीं मिल रहे मैदान

प्रदेश में 24 सितंबर से विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले होने हैं। यह मुकाबले रायपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम और कसिगा स्कूल मैदान में खेले जाएंगे। दून क्रिकेट एकेडमी के मैदान में अंडर-16 की ट्रायल प्रक्रिया होनी है। तनुष क्रिकेट एकेडमी में अंडर-19 की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में महिला टीम के ट्रायल के लिए मैदान भी देखा जा रहा है।

जिलों में नहीं महिला क्रिकेटर
टीम के चयन के लिए पहले जिलास्तर पर ट्रायल कराने पर सहमति बनी थी। सीएयू पदाधिकारियों ने पहले जिला, फिर जोन तब राज्यस्तर पर ट्रायल कराने की योजना बनाई थी। हालांकि कई पहाड़ी जिलों में महिला क्रिकेटरों की संख्या कम है। ऐसे में सीएयू ने जिले की बजाय सीधे मंडलस्तर पर ट्रायल कराने का फैसला लिया है। मंडल स्तर पर सफल रहने वाली महिला क्रिकेटर राज्यस्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed