{"_id":"5d6815a68ebc3e01802e8c0f","slug":"senior-students-get-responsibility-to-stop-ragging-in-government-doon-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर छात्रों को सौंपी दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग रोकने की जिम्मेदारी, बनाई मेंटर समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर छात्रों को सौंपी दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग रोकने की जिम्मेदारी, बनाई मेंटर समिति
Fri, 30 Aug 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Aug 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग रोकने की जिम्मेदारी सीनियर छात्रों को सौंपी गई है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तीन-तीन सदस्यीय दो मेंटर समिति गठित कर दी हैं। उधर, रैगिंग के मामले में जांच समिति ने बृहस्पतिवार को जांच की।
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज में छात्रों के बाल कटाने, छात्राओं की हॉस्टल में रैगिंग करने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। प्रिंसिपल ने बुधवार को मामले की जांच बैठाई। बृहस्पतिवार को प्रिंसिपल ने सभी जूनियर और सीनियर छात्रों से फिर बातचीत की। उन्होंने छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग सीनियर छात्रों की समिति गठित कर दी है। यह समिति जूनियर छात्रों की हर समस्या सुनेगी।
विज्ञापन
रैगिंग होने की सूरत में कॉलेज प्रशासन को सूचना देगी। प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि सभी बाहरी छात्रों के आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। कॉलेज से बाहर पीजी में रहने वाले छात्रों पर भी नजर रखी जा रही है। उधर, कॉलेज में जांच समिति ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन