फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Senior Congress leaders took charge to gain majority District Panchayat Block Pramukh posts Election

Uttarakhand: बहुमत हासिल करने के लिए कांग्रेस दिग्गजों ने संभाला मोर्चा, कई जिलों में कड़ा मुकाबला

Tue, 05 Aug 2025 12:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Aug 2025 12:58 PM IST
सार

कई जिलों में कांग्रेस व भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। अब जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिए वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाला लिया है।

विज्ञापन
Senior Congress leaders took charge to gain majority District Panchayat Block Pramukh posts Election
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद बहुमत हासिल करने के लिए कांग्रेस दिग्गजों ने मोर्चा संभाल लिया है। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव जीते निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन जुटाने की कोशिश चल रही है।

विज्ञापन

2019 की तुलना में इस बार कांग्रेस का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रदर्शन अच्छा रहा। कई जिलों में कांग्रेस व भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। अब जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिए वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाला लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता जिलों में बैठक कर रणनीति तैयार कर रहे हैं। चुनाव जीते निर्दलीय प्रत्याशियों से भी समर्थन के लिए अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चारधाम यात्रा प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे दूसरे दिन भी नहीं खुला, नदियों के बढ़ते जलस्तर ने डराया

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व जिलों में नियुक्त पर्यवेक्षक बैठकें कर रहे हैं। जिलों से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संभावित प्रत्याशियों का पैनल प्रदेश कांग्रेस को भेजा गया है। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed