फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Senior Congress leader murdered by unknown

विक्षिप्त ने किया बुजुर्गों पर हमला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की मौत

Thu, 06 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 06 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader murdered by unknown

बुधवार की सुबह सैर पर निकले तीन बुजुर्गों पर एक विक्षिप्त ने डंडे से हमला कर दिया। विक्षिप्त के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। श्यामपुर पुलिस ने आरोपी विक्षिप्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरा शहर सकते में है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बिल्वकेश्वर कालोनी के कई बुजुर्ग हर रोज सैर करने चीला की तरफ जाते हैं। बुधवार की तड़के लगभग पांच बजे वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता क्षेमानंद जोशी (85), समाजसेवी डा. रवि बेदी (75) और नगर पालिका के जलकल विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर चिंता सिंह  (72) घर से रोजाना की तरह पैदल सैर के लिए निकले। तीनों लोग साढ़े पांच बजे चंडीघाट पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुल के पास स्थित पुलिस चौकी से काली मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर हाथ में डंडा लेकर बैठा एक विक्षिप्त आने-जाने वालों को गालियां दे रहा था।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डा. रवि बेदी उसे गाली गलौच न करने के लिए समझाने लगे। इस पर विक्षिप्त आपा खो बैठा और डंडे से डा. रवि बेदी पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. रवि बेदी को बचाने के लिए क्षेमानंद जोशी और चिंता सिंह ने बीच में आए तो विक्षिप्त ने उन पर भी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीनों लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। इसी बीच उधर से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने बुजुर्गों को बचाने के लिए उनकी तरफ दौड़ा। ऑटो चालक पर भी विक्षिप्त ने हमला किया।

सूचना पर पुलिस चौकी से  एक सिपाही और होमगार्ड मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में उन्हें ऑटो से तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के कारण क्षेमानंद जोशी और डा. रवि बेदी को जौलीग्रांट रेफर किया गया, जबकि  चिंता सिंह को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्हें भी हाथों में फैक्चर आए हैं।

दुनिया देखती रहेंगी जोशी की आंखें

Senior Congress leader murdered by unknown

जौलीग्रांट पहुंचने पर चिकित्सकों ने क्षेमांनद जोशी को मृत घोषित कर दिया। सिर में आई चोटों और ज्यादा खून बह जाने के कारण उनकी मौत होनी बताई गई। विक्षिप्त के हमले की खबर से शहर में हड़कंप मच गया।

चंडीघाट चौक के पास गश्त कर रहे नगर कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी तत्काल घटनास्थल पहुंचे और विक्षिप्त को पकड़ लिया। एसओ श्यामपुर प्रदीप तोमर ने बताया कि आरोपी का नाम ऋषिपाल पुत्र लाहौर सिंह निवासी इंदिरा बस्ती बहादराबाद है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त और नशेड़ी बताया गया है। 

क्षेमानंद की मौत के बाद उनके पुत्र महेश जोशी ने उनकी इच्छा के अनुरूप उनका नेत्रदान कराया। नेत्रदान कार्यकर्ता रामशरण चावला को उनके पुत्र ने सूचना दी जिस पर चावला और उनके सहयोगी निर्मल हॉस्पिटल की टीम के साथ उनके आवास पर पहुंचे और सफलतापूर्वक उनके दोनों नेत्र प्राप्त किए।  

जानकारों के अनुसार क्षेमानंद जोशी की इच्छा देहदान की भी थी। वे अक्सर अपने जानने वालों से इस बारे में चर्चा करते रहते थे। इसी से प्रेरित होकर परिजनों ने नेत्रदान कराया।

 हमेशा याद की जाएंगी उनकी सेवाएं
 क्षेमानंद जोशी की मौत की खबर सुनते ही उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदीप ब्रह्मचारी, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, सचेंद्र झा, मुरली मनोहर, तरुण नैयर, सुभाष घई, ओमप्रकाश जमदग्नि आदि ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed