फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Semester examinations will be held in the third week of July

जुलाई के तीसरे हफ्ते में होगी यूटीयू के 10 कोर्स की परीक्षा

Wed, 14 Jul 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Semester examinations will be held in the third week of July
देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी राज्य प्रोद्यौगिकी विवि (यूटीयू) में 10 पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई के तीसरे हफ्ते में होगी। विवि की परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा विषम पाठ्यक्रमों के बैक पेपर अगस्त माह के पहले हफ्ते में करने पर सहमति बनी है। ऑनलाइन मोड पर होने वाली परीक्षा का मूल्यांकन भी ऑनलाइन ही होगा। परीक्षा के अधिकतम 25 दिनों के भीतर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यूटीयू ने पहली बार लाइव ऑनलाइन एग्जाम कराए हैं, जो पूरी तरह सफल रहे। कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने बताया कि बीटेक सातवें सेमेस्टर के करीब तीन हजार छात्रों की लाइव ऑनलाइन परीक्षा कराई गई। बैठक में छात्रों के भविष्य को देखते हुए तुरंत परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा। अब जुलाई तीसरे हफ्ते में बीटेक एमटेक, एमबीए, एमबीए इंटिग्रेटेड, एमसीए, बीएचसी सीटीई, पीएचएमसीटीई, बीएचएम, डी फार्मा, एलएलबी की परीक्षा होगी। ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली यह परीक्षा सब्जेक्टिव होगी। विषम सेमेस्टर के बैक पेपर अगस्त पहले हफ्ते में होंगे। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एमसीक्यू मोड में होगी। इसका रिजल्ट सात दिन में जारी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन मई से जिन पाठ्यक्रमों में पढ़ाई शुरू हुई है। सितंबर तक उनका कोर्स पूरा कर लिया जाएगा। तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों की सीटें भरने पर जोर
देहरादून। विवि की काउंसिलिंग बोर्ड की बैठक भी आयोजित हुई है। इसमें सरकारी कॉलेजों की बीटेक सीटें भरने पर जोर दिया गया है। इसको देखते हुए विवि ने जेईई के अलावा इंटरमीडिएट की मेरिट के आधार पर एडमिशन का फैसला लिया है। काउंसिलिंग एनआईसी के माध्यम से होगी। छात्रों का साल बर्बाद न हो इसको देखते हुए परीक्षाएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पीपी ध्यानी, कुलपति, यूटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed