फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Selfie campaign with beneficiary Uttarakhand Himani Vaishnav will communicate directly with PM Modi on 27 June

लाभार्थी संग सेल्फी अभियान: कल पीएम मोदी से सीधे संवाद करेंगी उत्तराखंड की हिमानी वैष्णव, 1604 फोटो कीं अपलोड

Mon, 26 Jun 2023 07:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Jun 2023 07:40 PM IST
सार

Selfie With Beneficiary Campaign News: डॉ. हिमानी वैष्णव ने बीते माह घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सेल्फी खींचकर नमो एप और सरल एप पर कुल 1604 फोटो अपलोड कीं।

विज्ञापन
Selfie campaign with beneficiary Uttarakhand Himani Vaishnav will communicate directly with PM Modi on 27 June
डॉ. हिमानी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा महिला मोर्चा चमोली की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगी। नमो एप के माध्यम से लाभार्थी संग सेल्फी अभियान में वे देश में टॉप टेन में शामिल हुई हैं।

विज्ञापन


डॉ. हिमानी वैष्णव (नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बीते माह घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सेल्फी खींचकर नमो एप और सरल एप पर कुल 1604 फोटो अपलोड कीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


Kanwar Yatra 2023: सीएम धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक, कहा-पिछले साल का टूटेगा रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वे लाभार्थी संग सेल्फी अभियान में चयनित पार्टी पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे। उत्तराखंड से डॉ. हिमानी वैष्णव का चयन हुआ है। वे प्रधानमंत्री को संगठन से संबंधित सवाल भी पूछेंगी।

भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि डॉ. हिमानी वैष्णव अन्य महिला कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पूरे मनोयोग से महिला मोर्चे की बागडोर संभाली हैं। समस्त महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही यह संभव हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed