{"_id":"64999a845ca6c06a1b0cf889","slug":"selfie-campaign-with-beneficiary-uttarakhand-himani-vaishnav-will-communicate-directly-with-pm-modi-on-27-june-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थी संग सेल्फी अभियान: कल पीएम मोदी से सीधे संवाद करेंगी उत्तराखंड की हिमानी वैष्णव, 1604 फोटो कीं अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थी संग सेल्फी अभियान: कल पीएम मोदी से सीधे संवाद करेंगी उत्तराखंड की हिमानी वैष्णव, 1604 फोटो कीं अपलोड
Mon, 26 Jun 2023 07:40 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Jun 2023 07:40 PM IST
सार
Selfie With Beneficiary Campaign News: डॉ. हिमानी वैष्णव ने बीते माह घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सेल्फी खींचकर नमो एप और सरल एप पर कुल 1604 फोटो अपलोड कीं।
विज्ञापन
डॉ. हिमानी वैष्णव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा महिला मोर्चा चमोली की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगी। नमो एप के माध्यम से लाभार्थी संग सेल्फी अभियान में वे देश में टॉप टेन में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
डॉ. हिमानी वैष्णव (नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बीते माह घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सेल्फी खींचकर नमो एप और सरल एप पर कुल 1604 फोटो अपलोड कीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023: सीएम धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक, कहा-पिछले साल का टूटेगा रिकॉर्ड
विज्ञापन
इस दौरान वे लाभार्थी संग सेल्फी अभियान में चयनित पार्टी पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे। उत्तराखंड से डॉ. हिमानी वैष्णव का चयन हुआ है। वे प्रधानमंत्री को संगठन से संबंधित सवाल भी पूछेंगी।
भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि डॉ. हिमानी वैष्णव अन्य महिला कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पूरे मनोयोग से महिला मोर्चे की बागडोर संभाली हैं। समस्त महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही यह संभव हो पाया है।