फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Self-defense tricks taught to girl students

विकासनगर और कालसी में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Tue, 10 Dec 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Self-defense tricks taught to girl students
सेलाकुई में दो दिवसीय आत्मरक्षा एवं जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण में शामिल - फोटो : VIKAS NAGAR
बाल विकास परियोजना की ओर से जैन बालिका इंटर कॉलेज विकासनगर और जीआईसी कालसी में दो दिवसीय आत्म रक्षा एवं जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से भी अधिक छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला ने किया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर आने चाहिए। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग आत्मनिर्भरता बढ़ाती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमाद्री रौंकली ने महिलाओं में होने वाले रोगों और उनसे बचाव की जानकारी दी। पुलिस उपनिरीक्षक निधि डबराल ने किशोरियों से होने वाली छेड़छाड़, यौन हिंसा और उससे बचाव की जानकारी दी। उन्होंने किशोरियों को हेल्पलाइन नंबर 112, 1098 और 181 की जानकारी दी। सीएचसी विकासनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केके शर्मा और डॉ. अमित अग्रवाल ने व्यक्तिगत स्वच्छता और पोषण की जानकारी दी। कॉस्टेबल दीक्षा यादव ने नारी निकेतन की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला अधिवक्ता बबीता शर्मा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर गायत्री रावत, नीलम जसवाल, मीना बलूनी, फिरदौस, विधु गुलाटी, सोनी रावत, मीरा चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या, सुमन, रजनी, रुचि, सौरभ उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कालसी में वन मैैन आर्मी के हितेश ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। प्राथमिक स्वास्थ्य की चिकित्सक डॉ. गरिमा भट्ट ने छात्राओं को बढ़ती उम्र में होने वाले शारीरिक बदलाव और सर्विकल, ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी। कालसी थाने में तैनात कॉस्टेबल कुसुम ने छात्राओं को महिला हिंसा, बैड टच और महिला अधिकारों की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू बडोला ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लिखी हुई कैप भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सुपरवाइजर बिंदु मौर्य, लक्ष्मी, अल्पना सिंह, बीना चौहान, तृप्ति, शैलेंद्र भंडारी, आशीष राणा, सूरज, शशि आदि मौजूद रहे। उधर सहसपुर प्रखंड अंतर्गत गर्ल्स पॉलीटेक्निक कॉलेज सुद्धोवाला में भी मार्शल आर्ट, आत्मकौशल और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुपरवाइजर ममता लेखक ने किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर मिथिलेश पाल, कमलेश, इंद्रा शाह, रेखा, अनीता, मंजू पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed