फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Selected Haj pilgrims will be able to deposit the third installment by April 3 Haridwar Uttarakhand News

Uttarakhand News: चयनित हज यात्री तीन अप्रैल तक जमा करा सकेंगे तीसरी किस्त, ये जरूरी अपडेट भी जान लीजिए

Fri, 21 Mar 2025 10:56 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Mar 2025 10:56 AM IST
सार

चयनित हज आवेदकों को तीसरी किस्त 71700 रुपये जमा कराने के लिए तीन अप्रैल 2025 की तारीख निर्धारित की गई है। इस तिथि तक हर हज यात्री को किस्त जमा कराना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Selected Haj pilgrims will be able to deposit the third installment by April 3 Haridwar Uttarakhand News
किस्त - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हज के लिए चयनित यात्रियों को तीसरी किस्त तीन अप्रैल तक जमा कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही कुर्बानी के लिए हां का विकल्प चुनने वाले हाजियों को 16600 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। वहीं लखनऊ इबारकेशन जाने हजयात्रियों को भी 16600 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि चयनित हज आवेदकों को तीसरी किस्त 71700 रुपये जमा कराने के लिए तीन अप्रैल 2025 की तारीख निर्धारित की गई है। इस तिथि तक हर हज यात्री को किस्त जमा कराना अनिवार्य है। इसके अलावा कुर्बानी के लिए हां का विकल्प चुनने वाले हज आवेदकों को 16600 के अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar:  ट्रेन में सवार हुआ था सिपाही, 10 मिनट बाद पटरी पर मिला शव, पिछले महीने ही पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लखनऊ इबारकेशन से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को 81650 रुपए जमा करने होंगे। वहीं कुर्बानी के लिए उनको भी 16600 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि तीसरी किस्त को ऑनलाइन या भारतीय स्टेट बैंक व यूनियन बैंक में जमा कराना और उसकी पे स्लिप को उत्तराखंड हज समिति हज हाउस कलियर में जमा कराना अनिवार्य है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed