फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Select committee meeting inconclusive will meet again on October 4 OBC reservation Uttarakhand News in hindi

उत्तराखंड: प्रवर समिति की बैठक बेनतीजा, चार को फिर होगी...ओबीसी आरक्षण सर्वे को लेकर सदस्यों ने रखे सुझाव

Wed, 25 Sep 2024 08:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Sep 2024 08:09 AM IST
सार

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में  सदस्यों ने ओबीसी आरक्षण सर्वे पर 2011 की जनगणना को आधार बनाने का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन
Select committee meeting inconclusive will meet again on October 4 OBC reservation Uttarakhand News in hindi
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक को लेकर दूसरी बैठक में भी प्रवर समिति किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। विधेयक में ओबीसी आरक्षण सर्वे को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। सदस्यों का कहना है कि 2011 की जनगणना को सर्वे का आधार बनाया जाए। चार अक्तूबर को फिर से समिति की बैठक तय की गई है।

विज्ञापन

विधानसभा भवन में शहरी विकास मंत्री एवं प्रवर समिति के सभापति प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने नगर निगम संशोधन विधेयक में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की। सदस्यों का कहना है कि विधेयक में ओबीसी आरक्षण के लिए जो सर्वे किया गया है, उसमें बाहरी राज्यों से आए लोगों को शामिल किया गया। जो उत्तराखंड की बदल रही डेमोग्राफी के लिए ठीक नहीं है। सर्वे के लिए वर्ष 2011 की जनगणना को आधार बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

समिति की ओर से बैठक में एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीएस वर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सर्वे को लेकर सदस्यों की जिज्ञासाओं पर जानकारी दी। बैठक में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, विनोद चमोली, कांग्रेस विधायक ममता राकेश, हरीश धामी, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार अक्तूबर को फिर से बैठक तय
बैठक में विधेयक को लेकर सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा कर अपने सुझाव दिए। पहली व दूसरी बैठक में सदस्यों की ओर से कई सुझाव दिए गए हैं। चार अक्तूबर को फिर से बैठक तय की गई है। इसके बाद ही समिति किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।  - प्रेमचंद अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम...गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश के आसार

एक माह में समिति को सौंपनी है रिपोर्ट

नगर निगम संशोधन विधेयक पर प्रवर समिति को एक माह के भीतर रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपनी है। इसकी अवधि नौ अक्तूबर को पूरी हो रही है। नौ सितंबर को विधानसभा सचिवालय ने प्रवर समिति गठन की अधिसूचना जारी की थी। 18 सितंबर को समिति की पहली बैठक हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed