Uttarakhand Weather: बदला मौसम...देहरादून-मसूरी में झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट
Uttarakhand Weather Update: आज पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान कर सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई दिनों से चटख धूप के चलते पड़ रही गर्मी से बुधवार को हुई बारिश ने राहत दी। दोपहर के समय हुई झमाझम बारिश से तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बादल छाए रहने और मौसम में नमी के चलते कई दिनों बाद शाम के समय ठंडक का अहसास हुआ। वहीं, देर रात मसूरी में भी बारिश हुई। बारिश के बाद शहर में कोहरा छा गया। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि बृहस्पतिवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं। वहीं बुधवार को पंतनगर में अधिकतम तापमान 31.1, मुक्तेश्वर में 22.4 और नई टिहरी में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।