फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Selakui Strikers win Dehradun T20 League title

Dehradun News: सेलाकुई स्ट्राइकर्स ने जीता देहरादून टी-20 लीग का खिताब

Thu, 10 Sep 2026 06:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Selakui Strikers win Dehradun T20 League title
देहरादून। देहरादून टी-20 लीग 2026 का फाइनल मुकाबला सेलाकुई स्ट्राइकर्स और मसूरी थंडर्स के बीच खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में सेलाकुई स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मसूरी थंडर्स को 39 रनों से हराकर पहले सीजन की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

पुरकुल स्थित एक निजी मैदान में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेलाकुई स्ट्राइकर्स की शुरुआत सामान्य रही। लेकिन इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय शर्मा ने मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। विजय शर्मा ने 31 गेंदों में पांच चौकों और 12 छक्कों की मदद से 103 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। कप्तान पीयूष जोशी ने 27 रन और संस्कार रावत ने 28 रनों का योगदान दिया। इसके साथ ही टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूरी थंडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और नौ रन के स्कोर पर ही उसके दो सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मसूरी के लिए अनमोल शाह (28 रन), कप्तान अखिल सिंह रावत (32 रन) और जॉन्टी (29 रन) ने आक्रामक पारियां खेलकर मैच में वापसी करने की कोशिश की, लेकिन सेलाकुई के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए। पूरी मसूरी थंडर्स की टीम 14.4 ओवरों में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई और सेलाकुई स्ट्राइकर्स ने 39 रनों से मैच जीतकर पहला सीजन अपने नाम कर लिया। समापन पर विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed