{"_id":"61ae62d7b73aba55492b1946","slug":"selakui-s-youth-killed-due-to-illicit-relations-city-news-drn398056575","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के चलते हुई सेलाकुई के युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के चलते हुई सेलाकुई के युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। सेलाकुई से गायब हुए युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी और उसकी एक महिला दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के हत्यारोपी की पत्नी से संबंध थे। अब वह हत्यारोपी की दोस्त पर भी गलत नजर रख रहा था। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ने अपनी पत्नी को भी 20 दिन पहले मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस को उसकी पत्नी का शव नहीं मिला है। ऐसे में अब उसे पुलिस कस्टडी रिमांड में लिए जाने की तैयारी की जा रही है।
सोमवार को डीआईजी /एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि युवक अरमान निवासी सेलाकुई कुकर आदि सुधारने का काम करता था। वह दो दिसंबर को सुबह अपने घर से सामान लेने के लिए निकला था। लेकिन, इसके बाद वह वापस नहीं आया। रविवार को अरमान की लाश रायवाला क्षेत्र में नेपाली फार्म के पास पुल के नीचे झाड़ियों में मिला था। मामले की जांच में जुटे एसओ सेलाकुई मनमोहन नेगी को अरमान के फोन की कॉल डिटेल से एक संदिग्ध नंबर मिला। यह नंबर मुशीर अली निवासी मूढ़ा सवामामपुर, गोला, लखीमपुरखीरी का था। फोन करने पर उसने कहा कि वह अरमान को नहीं जानता। केवल एक बार ही उससे बात हुई है। जांच में उसकी कही बात झूठी निकली। उसे टर्नर रोड के पास से पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि वह शंकरपुर में किराये पर रहता था। उसकी पहली पत्नी एक्सीडेंट में घायल हो गई और उसकी मानसिक स्थिति खराब रहने लगी। इस पर उसने बच्चों की देखभाल के लिए दूसरी महिला बबीता बानो से निकाह कर लिया। वहां पर अरमान कुकर आदि सुधारने आता था। अरमान उसके घर भी आने जाने लगा। एक दिन उसने अपनी पत्नी बबीता बानो को अरमान के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बस तभी से वह उससे खुन्नस रखने लगा। उसकी पहली पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई। इसके बाद वह बबीता बानो को लेकर टर्नर रोड पर किराए के मकान में रहने लगा। वहां वह बबीता बानो की दोस्त किरन साहनी के संपर्क में आया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। दोनों ने बबीता बानो केे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और करीब 20 दिन पहले उसकी हत्या कर शव को कलियर थाना क्षेत्र में फेंक दिया। इधर अरमान लगातार किरन से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। मुंशीर को डर था कि कहीं उसे बबीता बानो की हत्या का पता न चल जाए। इस पर किरन साहनी के साथ मिलकर उसकी हत्या का भी प्लान बनाया। उसकी हत्या कर रायवाला थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया। पुलिस ने किरन साहनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
----------------
ईंट से मारा और फिर घोंट दिया गला
मुंशीर ने पुलिस को बताया कि दो दिसंबर को अरमान ने खुद ही उसे फोन किया था। वह उससे मिलना चाह रहा था। उसने अरमान को टर्नर रोडपर बुला लिया। वहां वह उसे लेकर अपने कमरे में चला गया। वह किरन के साथ बात करने लगा और मुंशीर बाहर चला गया। इस बीच मुंशीर ने अरमान के सिर पर ईंट से वार किया। वह फर्श पर गिर गया। इसके बाद मुंशीर ने उसका गला घोंट दिया और उसे चादर में लपेट लिया। इसे उन्होंने प्लास्टिक के बोरे में रखा और गाड़ी में डालकर रायवाला क्षेत्र में पुल के नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
-------------
किरन पर भी रख रहा था नजर
मुंशीर का कहना है कि अरमान उसकी पत्नी से तो अवैध संबंध रखता ही था। अब वह किरन पर भी बुरी नजर रख रहा था। चूंकि किरन मुंशीर से प्यार करने लगी थी तो यह बात उसने उसे बता दी थी। अरमान बार-बार बबीता बानो के बारे में पूछ रहा था। उन्हें इसी बात का डर था कि यदि उसे पता चल गया तो उसे पुलिस पकड़ लेगी।
-------------
तीन दिन की मांगी पीसीआर
पुलिस ने मुंशीर और किरन साहनी की कोर्ट से तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी है। कोर्ट इस पर मंगलवार को फैसला सुना सकती है। पीसीआर पर लेने के बाद उसे कलियर लेकर जाया जाएगा। वही पहचान कर सकता है कि उसने बबीता बानो को कहां फेंका था।
----------------
पत्नी की हत्या करते वक्त बनाई थी वीडियो
देहरादून। युवक की हत्या करने वाले मुंशीर ने अपनी पत्नी का कत्ल करते वक्त मोबाइल से उसकी वीडियो भी बनाई थी। पुलिस ने उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस इस वीडियो को फोरेंसिक लैब भेजेगी। आरोपी के मुताबिक उसने अपनी पत्नी को पहले खाने में नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसका गला घोंट दिया। शव को भी गाड़ी में डालकर वह कलियर थाना क्षेत्र में ले गया। यहां उसने नहर के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। एसओ सेलाकुई ने बताया कि शव को तलाशने के लिए हरिद्वार पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां से भी टीमें कलियर के लिए रवाना हो गईं हैं।