फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seema Devi becomes uncontested block chief in Sahaspur

सहसपुर में सीमा देवी बनी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख, चकराता में विजयपाल ज्येष्ठ और शमशेर बने कनिष्ठ प्रमुख

Sun, 03 Nov 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Seema Devi becomes uncontested block chief in Sahaspur
सहसपुर में निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सीमा के साथ समर्थक। - फोटो : VIKAS NAGAR
पछवादून के चार ब्लॉक सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही सहसपुर में निर्विरोध रूप से ब्लॉक प्रमुख के पद पर रतनपुर गांव की सीमा देवी को चुन लिया गया है। जबकि चकराता प्रखंड में ज्येष्ठ प्रमुख के रूप में कोठा तपलाड़ के विजयपाल सिंह और कनिष्ठ प्रमुख के रूप में मुंगाड़(जाडी) के शमशेर सिंह को चुना गया। निर्विरोध रूप से जीत दर्ज करने वाले ये तीनों प्रत्याशी कांग्रेस खेमे से जुड़े हुए हैं। इसके अतिरिक्त सहसपुर ब्लॉक में ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख के पद के लिए चार-चार नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं जबकि, चकराता में ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कालसी और विकासनगर में ब्लॉक प्रमुख की सीट के लिए तीन जबकि, ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख की सीट के लिए दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद शाम को सभी फार्म की स्कूटनी की गई। जिसमें सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही मिले। जिसके बाद ब्लॉक प्रशासन की ओर से सभी पदों पर वैध प्रत्याशियों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई। सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि रखी गई है।
विज्ञापन

चकराता में ब्लॉक प्रमुख की सीट पर कुनैन गांव निवासी निधि राणा और खारसी गांव शिवानी मल्ल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। पूर्व तक दोनों प्रत्याशी भाजपा खेमे से जुड़े बताए जा रहे थे। लेकिन एन वक्त पर कांग्रेस ने बड़ा उल्टफेर करते हुए निधि राणा को अपने खेमे में शामिल कर लिया।
विज्ञापन

कालसी में ब्लॉक प्रमुख की सीट पर बजऊ गांव निवासी मठोर सिंह(भाजपा), धोईरा गांव निवासी किरण चौहान(कांग्रेस) और मगरोली गांव निवासी सरदार सिंह राणा(निर्दलीय) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ज्येष्ठ प्रमुख पद की सीट पर डिमऊ गांव निवासी भीम सिंह(भाजपा) और जिसऊ घराना निवासी भवान सिंह(कांग्रेस) ने नामांनक पत्र दाखिल किया। वहीं कनिष्ठ प्रमुख की सीट पर हरिपुर की किरन(कांग्रेस) और व्यास नहरी के रितेश(भाजपा) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासनगर में ब्लॉक प्रमुख की सीट पर ढकरानी गांव निवासी जसविंद सिंह बिट्टू(भाजपा), बदामावाला निवासी हिना प्रवीन(कांग्रेस), प्रवीण बंसल(रुद्रपुर) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ज्येष्ठ प्रमुख के पद पर आदूवाला निवासी रमेश सैनी(भाजपा) और नवाबगढ़ निवासी नितिन वर्मा(कांग्रेस) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कनिष्ठ प्रमुख की सीट पर जीवनगढ़ निवासी रेनू खान(भाजपा) और रुबी(कांग्रेस) ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

सहसपुर में ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए गुजराड़ा निवासी अनिता देवी, नया गांव निवासी गुलशन सिंह, धूलकोट निवासी राजीव पंवार और भुड्डी गांव निवासी समीर खान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कनिष्ठ प्रमुख के लिए सहसपुर निवासी अर्चना मौर्य, उमेदपुर निवासी कुसुम पंवार, अंबीवाला निवासी मंजू नेगी और गुड्डू वाला निवासी रचना खंडूड़ी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहसपुर में किसी भी दल की ओर से कोई उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed