फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seeing the women cutting wheat, the minister got down to the field with a sickle

महिलाओं को गेंहू काटते देख दरांती लेकर खेत में उतर गई मंत्री

Thu, 28 Apr 2022 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seeing the women cutting wheat, the minister got down to the field with a sickle
देहरादून जिले के केदारावाला गांव में गेंहू की फसल काटतीं कैबीनेट मंत्री रेखा आर्या। संवाद - फोटो : VIKAS NAGAR
ग्राम केदारावाला जाते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या खेत में गेहूं की फसल काट रही महिलाओं के पास पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने दरांती लेकर महिलाओं के साथ गेहूं काटना शुरू कर दिया। मंत्री ने फसल काटने वाली महिलाओं से उनकी दिनचर्या को लेकर बात की और उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को केदारवाला गांव के जंगल से गुजरते समय प्रदेश की खाद्य, महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने खेतों में गेहूं की फसल काट रही महिलाओं को देखकर अपने काफिले को रुकवा लिया। इस दौरान मंत्री कार से उतरकर महिलाओं के पास पहुंचीं और उनसे खेती की कटाई के बारे में बात करने लगीं। इसी बीच मंत्री ने एक महिला से दरांती लेकर गेहूं काटना शुरू कर दिया। उधर, मंत्री के खेत में मौजूद होने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने ग्राम प्रधान तब्बसुम इमरान से ट्रैक्टर व थ्रेशर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं बेहद मेहनत व लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने खेतों में काम कर रही महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान इमरान खान, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. अखिलेश मिश्र आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंत्री ने किया गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विकासनगर स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करके अनाज की आवक के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी व खाद्य विभाग की एसएमओ रंजना राजपूत ने मंत्री को खरीद संबंधी जानकारी दी। इसके बाद मंत्री ने नगर स्थित एफसीआई के गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी राशन के रखरखाव की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खरीद केंद्र पर कम मात्रा में गेहूं की आवक के बारे में भी अधिकारियों से बात की। इसके साथ ही खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए हर आवश्यक इंतजाम किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद किसानों को लाभ पहुंचाने का है, इसीलिए प्रदेश में एक अप्रैल से ही खरीद केंद्र खोल दिए गए थे। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को बाहर अच्छा मूल्य मिल रहा है तो इससे बेहतर कोई बात नहीं है। सरकारी खरीद केंद्र किसानों की सुविधा के लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश खरीद के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed