फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seeing the road construction work, the members were upset, said action would be taken

सड़क निर्माण कार्य को देखकर बिफरे सभासद, कहा होगी कार्रवाई

Mon, 25 Apr 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Seeing the road construction work, the members were upset, said action would be taken
हरबर्टपुर के पांवटा रोड क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान सभासद व भाजपा नेता विपुल अग्रवाल ठेकेदारों व पालिका के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता के कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गुणवत्ता के साथ समझौता करने वालों पर कार्रवाई की बात भी कही।
विज्ञापन

हरबर्टपुर के पांवटा रोड स्थित दुकानों के पीछे टाइल्स सड़क का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सभासद विपुल अग्रवाल सड़क निर्माण की स्थिति व क्षेत्र के निवासियों की शिकायत सुनकर ठेकेदारों व पालिका के अधिकारियों पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि नालियों की मरम्मत से पहले नालियों की ठीक तरह से सफाई नहीं किए जाने से मरम्मत का काम सही ढंग से नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से ठेकेदार व पालिका के अधिकारी निर्माण कार्यों को पूरा करा रहे हैं। उसमें सरकारी पैसे के दुरुपयोग की स्थिति साफतौर पर दिखाई दे रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार के निर्माण कार्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ठेकेदारों व अधिकारियों पर शासन से कार्रवाई कराने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed