Pahalgam Terrorist Attack: चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ...एजेंसियां मुस्तैद, हाई अलर्ट पर जवान
जौलीग्रांट चौकी पुलिस ने एयरपोर्ट पर अपनी गश्त को और अधिक बढ़ा दिया है। रात में एयरपोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा एजेंसियों का सख्त पहरा होता है। लेकिन अब चौकी पुलिस ने रात में अपनी गश्त बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चौकस कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के अलावा अन्य एजेंसियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है।
एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में सीआईएसएफ तैनात है, जो चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मानकों का पालन करती है। इसके अलावा जौलीग्रांट चौकी पुलिस ने एयरपोर्ट पर अपनी गश्त को और अधिक बढ़ा दिया है। दिन में एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही रहती है। रात में एयरपोर्ट पर फ्लाइटों का मूवमेंट नहीं होता है।
रात में एयरपोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा एजेंसियों का सख्त पहरा होता है। लेकिन अब चौकी पुलिस ने रात में अपनी गश्त बढ़ा दी है। गश्त के दौरान एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों से बातचीत भी कर रही है। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस रात में कई बार एयरपोर्ट पर गश्त कर रही है।
ये भी पढ़ें...Pahalgam Attack: हिंदुस्तानी मां के साथ देहरादून में ही रहेंगे दो पाकिस्तानी बच्चे...एक दंपती वापस पाक लौटा
एयरपोर्ट पर चौबीसों घंटे सुरक्षा जवान हाई अलर्ट पर रहते हैं। फिलहाल कोई अतिरिक्त सुरक्षा के आदेश नहीं मिले हैं। लेकिन एयरपोर्ट पर तमाम सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैदी से अपना काम कर रही हैं। -प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक