फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pahalgam Attack Pakistani couple returned from Dehradun after government Order stayed in Vikasnagar

Pahalgam Attack: हिंदुस्तानी मां के साथ देहरादून में ही रहेंगे दो पाकिस्तानी बच्चे...एक दंपती वापस पाक लौटा

Fri, 25 Apr 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून
अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत में आने वाले सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Pakistani couple returned from Dehradun after government Order stayed in Vikasnagar
देहरादून में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में आए पाकिस्तानियों को वापसी के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन व पुलिस ने देहरादून में शार्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानियों की तलाश की, तो मालूम चला कि एक पाकिस्तानी दंपती विकासनगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आया हुआ है। दंपती को अतिशीघ्र देहरादून छोड़ने के निर्देश जारी किए गए। पाकिस्तानी दंपती बृहस्पतिवार शाम देहरादून से सहारनपुर के लिए रवाना हो गया। सहारनपुर से दंपती ट्रेन के जरिये दिल्ली होते हुए पाकिस्तान जाएगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत में आने वाले सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है। इसी आदेश के बाद जब देहरादून में पाकिस्तानियों की तलाश शुरू हुई तो पता चला कि जिले में इन दिनों कुल 217 पाकिस्तानी हैं, जिसमें से 210 लोग पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी हैं, जबकि पांच लोग पाकिस्तानी मुस्लिम हैं।
विज्ञापन


इनमें से तीन महिलाओं ने देहरादून में शादी कर ली है। इनके अलावा दो बच्चे हैं। इन्हें देहरादून में रहने की छूट प्रदान की गई है। शेष दो में पाकिस्तानी पति-पत्नी शामिल हैं। पति आसिफ महमूद व पत्नी दुआ बिन तारिक को पुलिस ने सुरक्षा में सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दंपती को देहरादून से रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pahalgam Attack: कश्मीरी छात्रों पर बयान के बाद देहरादून में अलर्ट, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

हिंदुस्तानी मां के साथ देहरादून में ही रहेंगे दो पाकिस्तानी बच्चे

पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया के बीच एक ऐसा मामला भी सामने आया है जिसमें दो बच्चे तो पाकिस्तानी नागरिक हैं, लेकिन उनकी मां हिंदुस्तानी है। दरअसल महिला की शादी पाकिस्तान में हुई थी। शादी के बाद उसके दोनों बच्चों का जन्म पाकिस्तान में ही हुआ।

इस नाते दोनों बच्चों को पाकिस्तानी नागरिकता जन्म से ही मिल गई। इसके बाद महिला का पति से तलाक हो गया। ऐसे में महिला अपने दोनों बच्चों के साथ वापस सहसपुर आ गई। अब जब पाकिस्तानी लोगों की तलाश हुई तो यह मामला सामने आया, प्रशासन के अनुसार दोनों बच्चे अपनी मां के साथ हिंदुस्तान में ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed