फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Secretary Suspended for not submitting insured of farmers

किसानों की बीमा राशि जमा न करने पर सचिव सस्पेंड

Fri, 19 May 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 19 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Secretary Suspended for not submitting insured of farmers

प्रीमियम राशि काटने के बावजूद कई माह बाद भी किसानों का बीमा नहीं करने वाले लक्सर गन्ना विकास समिति के सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। अग्रिम आदेशों तक उन्हें ऊधमसिंह नगर अटैच कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जनपद में चार गन्ना समितियों (इकबालपुर, लक्सर, ज्वालापुर एवं लिब्बरहेड़ी) के माध्यम से किसानों का गन्ना खरीदा जाता है। इनसे जुड़े किसानों का दुर्घटना बीमा भी कराया जाता है।
विज्ञापन


पहले यह बीमा समितियां अपने-अपने स्तर से कराती थीं, लेकिन प्रीमियम व क्लेम में अंतर होता था। इस पर किसान हर बार सवाल उठाते थे। इसी को देखते हुए इस बार जिलास्तर पर एक प्रीमियम राशि जमा करवाकर बीमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सहायक गन्ना आयुक्त आशीष कुमार नेगी ने समितियों को किसानों से 65 रुपये प्रीमियम लेकर तीन लाख रुपये का बीमा कराने के आदेश दिए थे, लेकिन जनवरी में दिए गए आदेशों पर अन्य समितियों ने तो फरवरी तक किसानों का बीमा करा लिया था, लेकिन लक्सर गन्ना विकास समिति के सचिव प्रीतम की ओर से प्रीमियम की रकम लेने के चार माह बाद भी बीमा नहीं कराया।

जबकि समिति में करीब 28 हजार किसान पंजीकृत हैं। समिति की इस लापरवाही से दो किसानों के परिजनों को क्लेम भी नहीं मिल पाया। परिजन क्लेम के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। मामले की शिकायत गन्ना आयुक्त आनंद कुमार श्रीवास्तव से भी की गई थी।


इस पर आयुक्त ने भी जांच पड़ताल बैठा दी थी। गन्ना आयुक्त ने आरोपी सचिव प्रीतम सिंह को सस्पेंड कर ऊधमसिंह नगर सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय अटैच कर दिया है। सहायक गन्ना आयुक्त आशीष कुमार नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सस्पेंड सचिव की जगह जल्द नए सचिव की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed