फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Secretariat union elections today 14 candidates are in the fray for various posts Uttarakhand News in hindi

उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी जीत का चौका लगाने से चूके, सुनील लखेड़ा को कमान

Mon, 31 Jul 2023 10:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Jul 2023 10:53 PM IST
सार

शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतदाता कर्मचारियों को पहचान के रूप में सचिवालय प्रशासन या राज्य संपत्ति विभाग की ओर से जारी किया गया विभागीय या शासकीय पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Secretariat union elections today 14 candidates are in the fray for various posts Uttarakhand News in hindi
उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी जीत का चौका लगाने से चूक गए। लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे जोशी को सुनील लखेड़ा ने 40 मतों से मात दी। इसे सचिवालय संघ के चुनाव का बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। वहीं, महासचिव पद पर राकेश जोशी की फिर वापसी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह दस बजे से सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव शुरू हुआ। कुल 1056 में से 994 कर्मचारियों ने निर्धारित चार बजे तक वोट डाला। शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक चली मतगणना में 479 वोटों के साथ सुनील लखेड़ा सचिवालय संघ के नए अध्यक्ष चुने गए। वहीं, 350 वोटों के साथ राकेश जोशी महासचिव चुने गए। इससे पहले भी राकेश महासचिव रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tomato Prices:  फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल, यहां देखिए रेट लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पद पर किसने किसको हराया
अध्यक्ष : सुनील कुमार लखेड़ा (479 वोट) ने दीपक जोशी (439 वोट) को हराया।
महासचिव: राकेश चंद्र जोशी (350 वोट) ने विमल जोशी (324 वोट) को हराया।
कोषाध्यक्ष : रमेश सिंह बर्त्वाल (980 वोट) ने भूपेंद्र नारायण जोशी (322 वोट) को हराया।
संयुक्त सचिव: रणजीत सिंह (527 वोट), जगत सिंह डसीला (399 वोट) ने शुभम (337 वोट) व चंदन सिंह बिष्ट (323 वोट) को हराया।
संप्रेक्षक: लालमणि जोशी (524 वोट) ने अरविंद कुमार (451 वोट) को हराया।

ये पहले ही चुने गए निर्विरोध
उपाध्यक्ष:
जीतमणि पैन्यूली
सदस्य कार्यकारिणी: राजेंद्र गोस्वामी, उत्कर्ष सेमवाल

महासचिव पद पर सर्वाधिक 23 वोट रद्द
चुनाव में सचिवालय कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग तो किया लेकिन कई कर्मचारियों ने सही तरीके से मुहर नहीं लगाई। इस वजह से हर पद पर वोट रद्द हुए हैं। महासचिव पद पर सर्वाधिक 23 वोट रद्द हुए। अध्यक्ष पद पर 11, संयुक्त सचिव पर पांच, कोषाध्यक्ष पर 14 और संप्रेक्षक पद पर 19 मतपत्र रद्द किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed