फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Second world war 40 Cartridge found on old mussoorie road dehradun 

देहरादून: मसूरी रोड पर पड़े मिले द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के 40 कारतूस, पुलिस में मचा हड़कंप

Wed, 13 Mar 2019 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Second world war 40 Cartridge found on old mussoorie road dehradun 
मसूरी रोड पर पड़े मिले द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के 40 कारतूस - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में ओल्ड मसूरी रोड पर बुधवार शाम 40 कारतूस पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। कारतूस सड़क पर बिखरे हुए थे। पुलिस ने इनके बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर इनके संबंध में कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि यह कारतूस द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के हैं। 

विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष राजपुर नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि वे मंगलवार रात ओल्ड मसूरी रोड पर सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी की लाइट में सड़क किनारे कुछ चमकीली वस्तु पड़ी दिखी। गाड़ी से उतरकर देखा तो ये कारतूस थे, जो काफी दूर तक बिखरे पड़े थे। 

विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि ये छोटे हथियार के कारतूस थे, जिनकी संख्या 40 है। आसपास घास काटने वाले लोगों को बुलाकर बातचीत की गई, लेकिन उन्होंने किसी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया। 

प्रथम दृष्टया यह कारतूस .30 बोर के प्रतीत हो रहे है। कारतूस को सील कराकर अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बात की जांच कराई जा रही है कि सड़क किनारे कारतूस फेंकने वाला कौन है और इसके पीछे मकसद क्या है। पुलिस को आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखने को कहा गया है, ताकि किसी तरह का सुराग मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed