फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Second trial of Green Cess collection successful Haridwar Narsan border Uttarakhand news

Uttarakhand: ग्रीन सेस का दूसरा ट्रायल सफल, नारसन बॉर्डर पर कुछ वाहनों का एएनपीआर कैमरे से वसूला गया

Thu, 15 Jan 2026 07:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Jan 2026 07:51 AM IST
सार

ग्रीन सेस काटने का प्रावधान अब प्रदेशभर में लागू होने को है। परिवहन विभाग ने प्रदेश में 37 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरा लगाए हुए हैं, जिनमें से 15 राज्य की सीमाओं के प्रवेश पर हैं।

विज्ञापन
Second trial of Green Cess collection successful Haridwar Narsan border Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश में ग्रीन सेस वसूली का दूसरा ट्रायल सफल हो गया। हरिद्वार के नारसन बॉर्डर स्थित एएनपीआर कैमरे के माध्यम से कुछ बाहरी राज्यों के वाहनों का ग्रीन सेस काटा गया। हालांकि प्रक्रिया धीमी होने के चलते अभी आईटीडीए इसका सिस्टम अपडेट कर रहा है।

विज्ञापन


बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से एक निश्चित धनराशि बतौर ग्रीन सेस काटने का प्रावधान अब प्रदेशभर में लागू होने को है। परिवहन विभाग ने प्रदेश में 37 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरा लगाए हुए हैं, जिनमें से 15 राज्य की सीमाओं के प्रवेश पर हैं। इन सभी के माध्यम से प्रदेश में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन सेस काटा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल हरिद्वार के नारसन स्थित चेकपोस्ट के कैमरा ने डाटा भेजना शुरू कर दिया है, जिससे कुछ वाहनों का ग्रीन सेस नंबर प्लेट के माध्यम से फास्टैग खाते से काटा गया है।परिवहन मुख्यालय के मुताबिक, कैमरा आईटीडीए के डाटा सेंटर में वाहनों की वीडियो भेजता है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बेटी से दुष्कर्म करने वाले वायुसेना कर्मी को 20 साल की कैद, गुमराह करने के लिए कही थी घिनौनी बात

इस वीडियो से वाहनों की छंटनी होने के बाद बाहरी राज्यों के नंबर प्लेट के हिसाब से ग्रीन सेस की कटौती की जाती है। यह नारसन चेकपोस्ट से शुरुआत की तो इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आईं। प्रक्रिया धीमी चल रही है, जिससे सभी वाहनों का ग्रीन सेस नहीं कट पा रहा है। लिहाजा, आईटीडीए के विशेषज्ञों की टीम सिस्टम को अपग्रेड करने में जुटी हुई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed