फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   second time cbi investigation in horse trading in uttarakhand

CBI पूछताछ में हरीश रावत ने कहा स्टिंग ऑपरेशन टेप सही है

Wed, 08 Jun 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली-देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली-देहरादून Updated Wed, 08 Jun 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
second time cbi investigation in horse trading in uttarakhand
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : file photo

स्टिंग ऑपरेशन की जांच के सिलसिले में बयान देने दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वीकार किया है कि टेप सही है और वे टेप में मौजूद हैं।

विज्ञापन


रावत ने सीबीआई अफसरों से स्टिंग के दौरान उन भाजपा नेताओं से भी पूछताछ करने का अनुरोध किया, जिनका नाम स्टिंग के दौरान लिया गया है। हालांकि उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त की बात कहने से इंकार किया।
विज्ञापन


विधायकों की खरीद-फरोख्त संबंधी स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मंगलवार को दोबारा पूछताछ की। रावत दिन में करीब 11 बजे दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। गौरतलब है कि सीबीआई प्रिलिमनरी एन्क्वायरी (पीई) के आधार पर इस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीई के आधार पर सीबीआई किसी आरोपी को समन नहीं कर सकती। रावत एजेंसी के अनुरोध पर पूछताछ के लिए पेश हो रहे हैं। रावत से 24 मई को भी दिल्ली में पूछताछ की गई थी।

पहले तो स्टिंग के टेप को फर्जी बताते रहे रावत

second time cbi investigation in horse trading in uttarakhand
सीबीअाई रेड

स्टिंग में रावत को उमेश कुमार नाम के कथित पत्रकार के फोन से बागी कांग्रेस विधायक को फ्लोर टेस्ट में साथ देने के लिए घूस देने की बात करते रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि वह फ्लोर टेस्ट हो नहीं सका, क्योंकि तय तारीख के एक दिन पहले राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया।

सीबीआई ने 20 अप्रैल को इस मामले में पीई दर्ज की थी। हालांकि दोबारा बहाल होने के बाद रावत सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की अधिसूचना खारिज कर दी, लेकिन सीबीआई ने अपनी जांच जारी रखी। बाद में रावत को अदालत से भी राहत नहीं मिली। मंगलवार की पूछताछ में रावत पहले तो उस स्टिंग के टेप को फर्जी बताते रहे, लेकिन बाद में स्वीकार किया कि स्टिंग में उनकी मौजूदगी सही है।

मुख्यमंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की बात को सिरे से नकार दिया। साथ ही यह भी कहा कि जिस पत्रकार ने स्टिंग किया है उससे भी यह पूछा जाए कि उसके पास करोड़ों रुपए कहां से आए, जिससे वह विधायकों को खरीदने का दावा कर रहा है। इसके अलावा जिन भाजपा नेताओं का नाम स्टिंग के दौरान लिया गया है, उनसे भी पूछा जाना चाहिए कि आखिर उनका नाम उस व्यक्ति ने किस आधार पर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed