{"_id":"6985f33e9e699db65f0f1c83","slug":"second-phase-of-workers-councils-agitation-begins-today-dehradun-news-c-5-drn1043-895382-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कर्मचारी परिषद के आंदोलन का दूसरा चरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कर्मचारी परिषद के आंदोलन का दूसरा चरण आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दून समेत सभी जिलों में होगा धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर चल रहे आंदोलन का द्वितीय चरण आज से (शनिवार) से शुरू होगा। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर परिषद और उसके घटक संगठनों का धरना-प्रदर्शन होगा।
देहरादून में गांधी रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पौड़ी-गढ़वाल में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में प्रदेश के सभी 13 जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष अरुण पांडे ने बताया कि प्रदेशभर से 250 से अधिक घटक संगठन इस आंदोलन में भाग लेने के लिए अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी जिलों में परिषद के पदाधिकारी 18 सूत्री मांग पत्र को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे।
परिषद के 18 सूत्रीय मांग पत्र में प्रमुख रूप से 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा उपरांत एसीपी, गोल्डन कार्ड में सुधार, वाहन भत्ता, आठवें वेतन आयोग का गठन, निगम, निकाय, विश्वविद्यालय एवं वर्दीधारी कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगें शामिल हैं। संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रांतीय महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने स्पष्ट किया है कि जब तक कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं निर्णायक रूप दिया जाएगा।