फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seasonal flu deaths of Two person in gairsain

मौसमी बुखार से दो की मौत, 50 बीमार

Mon, 23 Sep 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला, गैरसैंण
अमर उजाला, गैरसैंण Updated Mon, 23 Sep 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
seasonal flu deaths of Two person in gairsain

मठकोट गांव में मौसमी बुखार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली। इस क्षेत्र में अब भी पचास से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई बीमारों को उनके तीमारदार इलाज के लिए देहरादून और दिल्ली ले गए हैं।

विज्ञापन


सारकोट गांव में भी कुछ ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना है। तहसील मुख्यालय से करीब दस किमी दूर मठकोट गांव में बीते कई दिनों से मौसमी बुखार का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन


पढ़ें, पहाड़ पर वायरल का हमला, एक की मौत


बेस अस्पताल श्रीनगर रैफर

बताया जा रहा है कि गांव के कुंवर सिंह पुत्र भवान सिंह व झीमर सिंह पुत्र चंद्र सिंह की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रैफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सीएचसी गैरसैंण के अनुसार बीते 30 अगस्त को कुंवर सिंह को बुखार के चलते भर्ती किया गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उसी दिन बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया था।

पढें, भारी पड़ी मस्ती, 'लड़की' पैसे न चुकाने पर भड़की


जबकि झीमर सिंह इस माह 10 सितंबर को बुखार के चलते भर्ती किए गए थे, जिन्हें 12 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। मौत के बारे में अस्पताल प्रशासन को जानकारी नहीं है।

देहरादून रेफर कर दिया गया
दूसरी तरफ गांव के मदन सिंह पुत्र शेर सिंह, श्याम सिंह पुत्र मदन सिंह को सीएचसी गैरसैंण से प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर और वहां से भी देहरादून रेफर कर दिया गया है।

पढें, महिलाओं से मंहत ने की 'द्विअर्थी' बातें, हंगामा

विनीता पुत्री त्रिलोक सिंह को उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा जा चुका है। बुखार से पीड़ित सुनीता देवी पत्नी गजे सिंह को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। गांव में अब भी 50 से अधिक ग्रामीण बुखार से पीड़ित है।


चिकित्सा टीम भेजने की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता रतन सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर गांव में ही शीघ्र उचित उपकरणों के साथ चिकित्सा टीम भेजने की मांग की है।

पढें, हैवान! कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरू

उन्होंने एसडीएम, डीएम और सीएमओ को भी ज्ञापन भेजा है। दूसरी तरफ भराड़ीसैंण के निकट सारकोट गांव में भी ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना है।

इनका कहना है
मठकोट गांव में 50 के करीब ग्रामीणों को बुखार है। दो दिन पूर्व टीम गांव में भेजी गई थी। जांच कर दवा का वितरण कर दिया गया था। बुधवार को टीम दोबारा भेजी जा रही है।

बुखार से दो लोगों की मौत की जानकारी नहीं है। दोनों हमारे यहां काफी दिन पहले भर्ती हुए थे, जिनमें एक को श्रीगनर रेफर व दूसरे को डिस्चार्ज कर दिया गया था। सारकोट गांव में भी 8 ग्रामीणों को बुखार था, जिन्हें दवा दी गई है। स्थिति खतरे से बाहर है।
- डा. एके सिंह, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी गैरसैंण

सीएचसी गैरसैंण से मठकोट गांव के बारे में बुखार के प्रकोप की जानकारी लेकर प्रभावित गांव में जल्द चिकित्सकीय दल भेजा जाएगा।
- बीएस पाल डिप्टी सीएमओ चमोली (गोपेश्वर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed