{"_id":"62f9566443fc0620614eb84d","slug":"search-operation-went-on-for-hours-nothing-is-known-of-the-paraglider-vikas-nagar-news-drn420021166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: नहीं लगा घाटी में लापता पैराग्लाइडर का कोई सुराग, एसडीआरएफ ने रोका सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: नहीं लगा घाटी में लापता पैराग्लाइडर का कोई सुराग, एसडीआरएफ ने रोका सर्च ऑपरेशन
Mon, 15 Aug 2022 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 07:24 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की शाम को कटापत्थर क्षेत्र के कुछ चरवाहों ने क्षेत्र में आसमान से नीचे उतरता हुआ पैराग्लाइड देखा, जो नीचे आते-आते लापता हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पैराग्लाइडर के यमुना नदी में लापता होने की सूचना पर एसडीआरएफ ने कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। पैराग्लाइडर का कुछ पता नहीं चलने पर फिलहाल ऑपरेशन को रोक दिया गया है। एसडीआरएफ का कहना है कि किसी के मिसिंग की पुख्ता सूचना होने पर फिर से ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की शाम को कटापत्थर क्षेत्र के कुछ चरवाहों ने क्षेत्र में आसमान से नीचे उतरता हुआ पैराग्लाइड देखा, जो नीचे आते-आते लापता हो गया। उन्होंने पैराग्लाइडर के दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी। जनप्रतिनिधियों ने यह सूचना कालसी थाना पुलिस तक पहुंचाई, जिसके बाद एसडीआरएफ ने शाम को ही बैराटखाई क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। रात को भी काफी देर तक यमुना घाटी क्षेत्र में खोजबीन की गई।
विज्ञापन
सुबह फिर से अभियान चलाया गया, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चल सका। सर्च ऑपरेशन में शामिल रहे एसडीआरएफ के सुरेश तोमर ने बताया कि कोई पुख्ता सूचना न मिलने पर फिलहाल ऑपरेशन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर प्रदेश के सभी थाना क्षेत्र से किसी पैराग्लाइडर के लापता होने की जानकारी जुटाई गई, लेकिन किसी के मिसिंग होने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडर जीपीएस से लैस होते हैं। ऐसा भी संभव है कि पैराग्लाइडर ने अपने साथियों से संपर्क साधा हो और वे उसे निकाल ले गए हो।
विज्ञापन